फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Most states did not roadways and connectivity of villages

अधिकांश राज्यों और गांवों से नहीं रोडवेज की कनेक्टिविटी

Sat, 05 Apr 2014 01:01 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 05 Apr 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन

 अब भी जिले के लोग दूसरे राज्यों और गांवों तक पहुंचने के लिए रोडवेज की सुविधा से बहुत दूर हैं। अन्य राज्यों में बसों का संचालन नहीं होने के कारण एक ओर जहां सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का घाटा हो रहा है

विज्ञापन


 वहीं यात्रियों को उत्तरप्रदेश, राजस्थान के अधिकांश जिलों और पंजाब सहित अनेक राज्यों के लिए दूसरे जिलों में जाकर बसें पकड़नी पड़ती है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



फतेहाबाद डिपो से केवल 9 अंतर्राज्यीय रूट पर ही बसें चलती हैं। इनमें दिल्ली के लिए एक दिन में तीन चक्कर तो गंगानगर, जयपुर, चंडीगढ़, हिमाचलप्रदेश के शाहतलाइव के लिए ही सीधी बस सेवा है। इसके अलावा अन्य राज्यों के लिए यहां से सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को सिरसा या हिसार जाकर ही बसें बदलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फतेहाबाद डिपो से जिले के कुल 42 गांवों में रोडवेज सेवा का रात्रि ठहराव है। इसके तहत रतिया, लादूवास, हंसपुर, समैण सहित विभिन्न 42 गांवों में फतेहाबाद डिपो की बसों का आवागमन रहता है।

जिले के कुल 243 गांवों में से सभी गांवों में सरकारी बस सेवा की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों में अलग-अलग स्थानों में बदलकर आवागमन करना पड़ता है।


फतेहाबाद डिपो के अंतर्गत कुल 103 बसों के संचालन का जिम्मा 137 चालक और 136 परिचालकों पर है। इन्हीं बसों को लंबे और छोटे रूट पर चलाना होता है। यही कारण है कि बसों के रूटों का विस्तार नहीं हो पा रहा है।


कुलां निवासी संदीप कुमार और कुलदीप कुमार का कहना है कि जिन गांवों में बस सेवा है वहां भी सभी जगह बसें नहीं रुकती हैं। इससे उन्हें या तो निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है या फिर दूसरे गांव तक पहुंचकर बसें पकड़नी पड़ती हैं।

 दौलतपुर निवासी राजकीय स्कूल में आने वाले अजय कुमार, रतिया से विशाल कुमार, लिखाटिया गांव के अजय कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों के अभाव में प्राइवेट बसों की मनमानी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 वे अपने हिसाब से बिना किसी समय सारणी के चलते हैं, जिस कारण यात्री अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पाते। गांव चौबारा निवासी राकेश कुमार, मनोज कुमार सहित अनेक लोगों का कहना है कि सरकारी बसें खाली हो तो भी चल पड़ती हैं रास्ते की सवारियां भरने में रुचि नहीं दिखाते।

 हिसार-भूना मार्ग पर बसों के नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। सरकारी बसों में पास की सुविधा होती है इसके बावजूद उन्हें निर्धारित रुटों पर बसें नहीं मिल पातीं।



अभी स्टाफ और बसों की जो स्थिति है उसके अनुसार बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। स्टाफ और बसों की सीमित उपलब्धता में ही रूट घटते बढ़ते रहते हैं। जल्द ही शेष रूटों पर भी बसें चलाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। अभी जिन रूटों पर बसें चल रही हैं वहां ज्यादा डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed