फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More than half of the people became Ayushman, 1.20 lakh did not get the cards made

Fatehabad News: आधे से अधिक लोग हुए ‘आयुष्मान’, 1.20 लाख ने नहीं बनवाए कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
More than half of the people became Ayushman, 1.20 lakh did not get the cards made
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आयुष्मान मित्र केंद्र पर कार्ड बनवाने पहुंचे पात्र
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत/चिरायु योजना में जिले की आधी से ज्यादा आबादी शामिल हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड को लेकर नया आंकड़ा जारी किया है। जिले के आयुष्मान भारत योजना में 6 लाख 23 हजार लोगों को शामिल हो चुके हैं। इसमें 5 लाख 3 हजार लोग कार्ड बनवा चुके हैं, लेकिन करीब 1.20 लाख लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला नोडल अधिकारी को दो माह में ये कार्ड बनवाने का लक्ष्य दिया है, ऐसे में रोजाना दो हजार लोगों के कार्ड बनाने होंगे। विभाग के लिए रोजाना दो हजार लोगों के कार्ड बनाना चुनौती बना हुआ है। इसके चलते सीएससी सेंटर संचालकों को निर्देश दिए गए है कि आयुष्मान कार्ड जिनके नहीं बने है वह बनाएं। इसके अलावा क्यूआर कार्ड भी जारी किया गया है। क्यू आर कार्ड की मदद से लाभार्थी खुद भी घर बैठे कार्ड बना सकते हैं। बता दें कि जिले में आयुष्मान भारत योजना में 19 निजी अस्पताल पैनल में शामिल है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की जिले में ये है स्थिति
कुल लाभार्थी : 6,23,101
जिले में लाभार्थियों के बने कार्ड : 5,03,302
कार्ड अपडेट न करवाने वाले लाभार्थियों की संख्या : 1,20,476
जिले में ये है निजी अस्पताल पैनल में शामिल
- वधवा सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद।
- पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- राजन आई, हार्ट एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद।
- जयपुर चिल्ड्रन अस्पताल फतेहाबाद।
- राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना।
- सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद।
- जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल टोहाना।
- अरोड़ा अस्पताल टोहाना।
- मेहता आई अस्पताल टोहाना।
- लाइफ केयर अस्पताल फतेहाबाद।
- जैन चेरिटेबल अस्पताल टोहाना।
- सांई अस्पताल टोहाना
- कक्कड़ नर्सिंग होम, टोहाना।
- उम्मीद अस्पताल फतेहाबाद।
- खन्ना ईएनटी टोहाना।
- दीपांश भाटिया अस्पताल टोहाना।
- शालिनी सर्जिकल एवं मैटरनिटी अस्पताल।
- गोयल नर्सिंग होम, रतिया।
कोट
आयुष्मान भारत/चिरायु योजना में जिले के जिन लाभार्थियों ने कार्ड नहीं बनवाए है वह जल्द से जल्द बनवा लें। कार्ड होने पर ही लाभार्थी योजना का लाभ उठा पाएंगे। घर बैठे भी कार्ड बनाया जा सकता है। इसके अलावा सीएससी सेंटर पर भी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed