फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More than 500 youth have applied so far for the district level youth festival.

Fatehabad News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव के लिए अब तक 500 से अधिक युवा कर चुके आवेदन

Sat, 16 Nov 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
More than 500 youth have applied so far for the district level youth festival.
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के अभ्यास करती छात्राएं।
फतेहाबाद। जिले में होने वाले जिलास्तरीय युवा महोत्सव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसको देखते हुए निदेशालय के द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

अब युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जिले के युवा 19 नवंबर तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा में आवेदन कर सकेंगे। जबकि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक रखी गई थी। ऐसे में जिले से अभी तक कुल 500 से अधिक युवा आवेदन कर चुके हैं। वहीं युवा महोत्सव में आवेदन कर चुके युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इस युवा महोत्सव कार्यक्रम में जिले के युवा लोक परंपराओं में अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करेंगे। यह महोत्सव चौधरी मनीराम महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में किया जाएगा। यह महोत्सव 21 नवंबर को आगाज होगा और दूसरे दिन 22 नवंबर को समापन होगा। विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 21,000 और द्वितीय पुरस्कार 11,000 दिया जाएगा। इस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला शिरकत करेंगे। निर्देशों के अनुसार, पंजीकृत युवा ही प्रतिभागी बन सकते हैं। कुल 11 विधाओं में मुकाबले होंगे। 15 से 29 वर्ष आयु के युवा इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ये होंगी प्रतियोगिताएं
युवा महोत्सव में लोक नृत्य (ग्रुप), लोक नृत्य (एकल), लोकगीत (ग्रुप), लोकगीत (एकल), कहानी लेखन, विता, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता व फोटोग्राफी सहित कुल 9 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस युवा महोत्सव में स्कूलों, महाविद्यालयों, आईटीआई, बहुतकनीकी के विद्यार्थियों के अलावा युवा क्लबों से जुड़े युवा भी भाग ले सकेंगे।

----------
युवा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। अब तक 500 से अधिक युवा आवेदन कर चुके हैं। जिले का कोई 15 से 29 वर्ष आयु का युवा इस महोत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकता है।
-रमेश कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई, भोडियाखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed