{"_id":"617adf869605fb2cb37e5ddc","slug":"more-than-500-people-suffering-from-dengue-in-13-days-22-new-patients-were-found-on-thursday-fatehabad-news-hsr6156229128","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन में 500 से ज्यादा लोग डेंगू पीड़ित, वीरवार को 22 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन में 500 से ज्यादा लोग डेंगू पीड़ित, वीरवार को 22 नए मरीज मिले
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी डोर टू डोर सर्वे करते हुए।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को 22 नए मरीज मिलने के बाद डेंगू मरीजों का आंकड़ा 620 पहुंच गया है। मात्र 13 दिनों में ही डेंगू के 500 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। लोग फॉगिंग की मांग कर रहे हैं लेकिन पूरी तरह से नहीं हो पा रही है। शहर में फॉगिंग को लेकर नप और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आमने-सामने हो रहे हैं और जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। शहर की तंग गालियों में फॉगिंग करवाने के लिए व्हाटसअप ग्रुप में शहर के एमपीएचडब्ल्यू ने नप अधिकारियों को सूची सौंपी तो जवाब मिला कि आप ड्यूटी भूल गए हैं और घर-घर जाने की जिम्मेदारी आपकी लगी है।
वहीं एमपीएचडब्ल्यू का जवाब आया है कि उनकी मशीन खराब हो चुकी है और उसे ठीक करने के लिए हिसार भेजा गया है। ये हालात तब हैं जब शहर में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव कुम्हारिया निवासी युवती, फतेहाबाद में सन्यास आश्रम रोड निवासी 9 वर्षीय, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय और ठाकर बस्ती निवासी 12 वर्षीय लड़की, भाटिया कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती, हंस कॉलोनी में 35 वर्षीय युवक, तहसील चौक में 14 और 16 वर्षीय किशोर, गांव भिरड़ाना निवासी व्यक्ति, जंडी मोहल्ला निवासी युवती, शिव चौक निवासी 8 वर्षीय लड़की और 21 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
183 डेंगू के सैंपल लिए गए
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को जिले में डेंगू के 183 सैंपल लिए हैं। जिले में अब तक 2045 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 620 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। अस्पतालों में अब तक 95 मरीज दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्वामी नगर में लारवा से भरी मिली फ्रिज ट्रे, नोटिस जारी
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग 3732 घरों में जांच की, इस दौरान 70 घरों में लारवा मिला है। अब तक 4 लाख घरों में विभाग जांच का दावा कर रहा है। इसमें 4928 घरों में लारवा मिला है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने स्वामी नगर में सर्वे किया, यहां पर एक घर में फ्रिज ट्रे लारवा से भरी मिली।
कोट
पिछले दिनों बैठक हुई थी, जिसमें कहा गया था कि घरों में फॉगिंग स्वास्थ्यकर्मी करेंगे और बाहर नप टीम करेगी। नगर परिषद की टीम लगातार देर रात तक शहर में फॉगिंग करने में जुटी हुई है। हमारी तरफ से फॉगिंग को लेकर कोई कमी नहीं है।
- मुकेश कुमार, सीएसआई, नगर परिषद
कोट
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है। वीरवार को जिले में डेंगू के 22 नए केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि वह अपने घरों में लारवा न पनपने दें। जिले में अब तक पांच हजार घरों में लारवा मिल चुका है।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन