{"_id":"6a2457cc8bdab3199705b11b","slug":"monsoon-is-upon-us-drains-are-dilapidated-waterlogging-is-certain-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-155213-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मानसून सिर पर, नाले जर्जर...जलभराव तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मानसून सिर पर, नाले जर्जर...जलभराव तय
Sat, 06 Jun 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 पर माजरा रोड के पास जर्जर होकर टूटे बरसाती नाले। संवाद
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 पर बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले जर्जर हो चुके हैं। इन नालों की सफाई भी नहीं हो सकी है जिससे ये झाड़ियों व घास छुप गए हैं। इससे मानसून के दौरान बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। बारिश से फ्लाईओवर से बहकर आने वाला पानी सर्विस रोड पर एकत्रित हो जाता है जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियां आती हैं।
जिले से होकर गुजर रहे डबवाली-दिल्ली फोरलेन हाईवे वर्ष 2016 में बनकर तैयार हुआ था। इस हाईवे के निर्माण के दौरान बारिश के दिनों में सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम भी लगाया गया है। जिसमें जगह-जगह होल बनाए गए हैं ताकि बारिश का पानी इनसे होकर नालों में चला जाए और सड़क पर जलभराव न हो लेकिन अब यह नाले गाद व मिट्टी से भर गए हैं। वहीं भूना पुल के पास पिछले दिनों हुई बारिश से सर्विस रोड धंस गई थी।
-- --
दरियापुर से लेकर बड़ोपल तक हालात खराब
गांव दरियापुर के पास तो इन नालों में मिट्टी भर गई है और इनके चेंबर टूट चुके हैं। गांव धांगड़ व बड़ोपल के पास बने नालों के चेंबर मलबों में तब्दील हो गए हैं। इनके होल बंद होने के कारण धांगड़ व बड़ोपल में सर्विस रोड पर बारिश होने पर पानी भर जाता है। बारिश के दिनों में जलभराव के कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं सर्विस रोड से अपने गांवों को जाने वाले ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहरवासी हरी सिंह, दरियापुर के ग्रामीण होशियार कंबोज, धांगड़ के देसराज मांझू व बड़ोपल के दिलबाग सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे पर जो ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया है उसकी सही से देखरेख नहीं हो रही। फ्लाइओवर से पानी बहकर सीधा गांव की ओर आता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
:: एनएच-9 पर नालों की सफाई व मरम्म्त का कार्य जारी है। जलनिकासी के लिए नाले बनाए गए हैं। अगर कहीं दिक्कत है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा। हाईवे पर जलनिकासी के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
-सुभाष भांभू, रेजिडेंटल, इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिसार।