फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Monkeys again created terror in the city, bitten woman in insurance colony, broke pots in Shiv Nagar

Fatehabad News: बंदरों ने फिर मचाया शहर में आतंक, बीमा कॉलोनी में महिला को काटा, शिव नगर में गमले तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Monkeys again created terror in the city, bitten woman in insurance colony, broke pots in Shiv Nagar
बंदरों की समस्या को लेकर नगर परिषद उपप्रधान से मिलते शहर के लोग।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में एक ओर नगर परिषद द्वारा शहर में बंदर पकड़ने के लिए जारी किया टेंडर विवादों में है, वहीं दूसरी ओर वीरवार को फतेहाबाद की बीमा कॉलोनी में बंदरों ने आतंक मचाते हुए एक महिला को काट खाया। शिवनगर में बंदरों ने मकान में रखे गमले गिराकर तोड़ दिए और एक महिला पर हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बंदरों से परेशान लोग पार्षद मोहन लाल नारंग के साथ नगर परिषद पहुंचे और नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा को जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि हाल ही में नगर परिषद ने फतेहाबाद में बंदरों को पकड़ने के लिए 3200 रुपये प्रति बंदर पकड़ने के लिए एक एजेंसी को टेंडर दिया था, रेट अधिक होने के कारण इस पर सवाल खड़े हो गए और टेंडर नहीं लग पाया। इसके पीछे बड़ा कारण था कि भूना नगर पालिका ने 795 रुपये प्रति बंदर का टेंडर देकर बंदरों को वहां से पकड़वाया था, जिनको कलेसर नेशनल पार्क में छोड़ा गया था
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को फतेहाबाद की बीमा कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने फिर से आतंक मचाया। पार्षद मोहन लाल नारंग के नेतृत्व में आए लोगों ने बताया कि वीरवार सुबह बलविंद्र सिंह के घर काम करने वाली महिला आने लगी तो बंदर अचानक उस पर टूट पड़े। महिला ने घर में घुसकर जान बचाई, लेकिन तब तक उसकी टांग पर झपटा मार दिया। इसके तुरंत बाद वहीं पर छत पर खड़े एक युवक पर भी हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। बीमा कॉलोनी, जगजीवनपुरा, चौधरी कॉलोनी में अब आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान लोग नगर परिषद में पहुंचे थे कि इतने में शिव नगर निवासी प्रहलाद शर्मा भी शिकायत लेकर आ पहुंचे। उन्होंने बताया कि वार्ड 17 के शिवनगर में बंदरों के झुंड ने गमले तोड़ डाले। इतने में एक महिला का बंदरों ने पीछा किया और महिला को गिरा दिया।

लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द टेंडर छोड़कर बंदरों को पकड़ा जाए और उन्हें निजात दिलाई जाए। बंदरों के डर के चलते लोग भय के साये में जी रहे हैं। घरों से बंदर बेधड़क सामान उठा ले जाते हैं, स्कूल से आने वाले बच्चों पर अटैक कर देते हैं। नगर परिषद की उपाध्यक्ष सविता टुटेजा ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed