फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Molesting a minor girl after entering the house, case registered

Fatehabad News: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Molesting a minor girl after entering the house, case registered
भूना । क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी ईश्वर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि चार मई की दोपहर उसकी दो बेटियां कमरे में सोई हुई थीं। इसी दौरान ईश्वर सिंह नामक व्यक्ति उनके कमरे में घुस गया और छोटी बेटी को 50 रुपये देकर दुकान पर चीज लेने के लिए भेज दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ आरोपी बदनीयती से छेड़खानी की। बेटी की चीख सुनकर वह जल्दी से उसके पास गया। उसने मौके पर आरोपी की पिटाई की। इस बीच आरोपी अचानक उसे धक्का देकर मौके से भाग गया। महिला पुलिस जांच अधिकारी एसआई शिक्षा देवी एवं एसएसओ संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ईश्वर सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed