फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Model code of conduct removed, now city council will get work done worth more than Rs 1.5 crore

Fatehabad News: आदर्श आचार संहिता हटी, अब नगर परिषद करवाएगी डेढ़ करोड़ से ज्यादा के काम

Fri, 11 Oct 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 11 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Model code of conduct removed, now city council will get work done worth more than Rs 1.5 crore
वार्ड 22 का तिकोना पार्क जिसकी सुंदरता को बढ़ाया जाएगा।
टोहाना। आदर्श आचार संहिता हटने के साथ ही नगर परिषद प्रशासन की ओर से जल्द एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से 11 गलियों, पार्क संबंधी कार्य, तिरंगा लाइट आदि विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कार्यों के पूरा होने से शहर में विकास को गति मिलेगी तथा सुंदरता को चार चांद लगेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की ओर से शहर में 15 लाख 71 हजार की लागत से तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। करीब 53 लाख रुपये की लागत से डंप साइट एक्सटेंशन का कार्य होगा। नगर परिषद एरिया में 9 लाख 23 हजार की लागत से पार्किंग बनाने का कार्य होगा। करीब 16 लाख 91 हजार की लागत से वार्ड 22 के तिकोना पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए स्टील ग्रिल लगाने और वार्ड 22 में विभिन्न पार्कों के साइन बोर्ड लगाने का काम होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा भूना रोड स्थित बाबा विश्वकर्मा धर्मशाला में चार लाख 22 हजार की लागत से निर्माण कार्य होगा। परमहंस योग दरबार में 4 लाख 22 हजार और संत शिरोमणि बाबा नामदेव धर्मशाला के 3 लाख 65 हजार की लागत से निर्माण कार्य होंगे। वार्ड 12 में एसबीआई एटीएम से पीटीआई घर तक करीब 4 लाख 93 हजार की लागत से गली निर्माण होगा। वार्ड 22 में रमेश गोयल के घर से शोभित जैन के घर तक तथा राम अवतार के घर से कृष्ण पंडित के घर तक 29 लाख 48 हजार की लागत से गली का निर्माण, वार्ड 9 में 7 लाख 56 हजार की लागत से राधेश्याम पंडित वाली गली का निर्माण, वार्ड 13 में सुभाष के घर से फाेरमेन के घर तक सड़क निर्माण कार्य 6 लाख 61 हजार की लागत से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता हट गई है। इसके बाद अब आगामी एक सप्ताह में सभी कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे तथा आमजन को लाभ मिलेगा।
-अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed