फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mock exercise tomorrow to prevent floods in the district

Fatehabad News: जिले में बाढ़ से बचाव के लिए मॉक एक्सरसाइज कल

Tue, 12 May 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mock exercise tomorrow to prevent floods in the district
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आपदा प्रबंधन की जिला स्तर की तैयारियों की समीक्षा करते ह
फतेहाबाद। बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 14 मई को प्रदेश के 13 जिलों में व्यापक स्तर पर सुबह 9 बजे बाढ़ बचाव मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इस अभियान के तहत फतेहाबाद जिले में भी बाढ़ से बचाव के लिए विशेष अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. सुमिता मिश्रा ने संबंधित विभागों और संबंधित जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित कर विस्तृत रणनीति और कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन, विभागीय समन्वय, संचार व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिला स्तर की तैयारियों की समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉक एक्सरसाइज को पूरी गंभीरता, अनुशासन और समन्वय के साथ संपन्न करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित नई सब्जी मंडी परिसर स्टेजिंग एरिया रहेगा जहां से मॉक एक्सरसाइज होगी। इसमें बाढ़ जैसी काल्पनिक आपदा की स्थिति तैयार कर लघु सचिवालय परिसर की बिल्डिंग कॉलेप्स व नागरिक अस्पताल परिसर में राहत एवं बचाव कार्यों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं।

एडीसी अनुराग ढालिया मॉक एक्सरसाइज के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, एसडीएम राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीईओ डीआरडीए सुरेश कुमार, डीएमसी प्रवीण कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभात कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed