फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   mock drill

पुलिस और कमांडो ने चार ‘आतंकवादियों’ को पकड़ा

Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
mock drill

लघु सचिवालय के द्वितीय खंड परिसर में पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल की अगुवाई

विज्ञापन
में मॉक ड्रिल किया गया। नाटकीय घटना क्रम के दौरान पुलिस बल और कमांडो ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आतंकवादी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

आतंकवादी हमले के कारण पांच नागरिक और 1-1 पुलिस जवान और कमांडो घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डाक्टर जोगिंद्र के नेतृत्व में डाक्टरों का एक दल मौके पर पहुंचा, जिन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का उचित प्रबंध किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए और अपने कार्यों के लिए आए हुए नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों को भवन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मॉक ड्रिल में यह दिखाया गया कि किस प्रकार आपात स्थिति में पुलिस कमांडो और अन्य आपातकाल कार्यवाही अंजाम दी जाती है। पुलिस ने नाटकीय घटना क्रम को दर्शाते हुए सूचना के आधार पर पहले यह दृश्य दिखाया की लघु सचिवालय के द्वितीय खंड में पुलिस को 4 आतंकवादियों को घुसने की सूचना मिली है।

इसी घटना क्रम के तहत पुलिस कमांडो ने अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया और इस आपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। घटना क्रम के दौरान पुलिस बल द्वारा 4 आतंकवादियों को मौके पर काबू कर लिया। कुछ बम भी बरामद हुए, जिनमें एक रॉकेट लांचर, एक हैंड ग्रेनेड, 4 बुलेट और 5 कारतूस का खोल बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने बताया कि समय-समय पर विभाग द्वारा मॉक ड्रिल की जाती है, ताकि मुसीबत प्राकृतिक आपदाओं और आतंकवादी आदि अन्य परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस के जवान अपडेट रह सके और इसके साथ आम जनता को भी कार्यवाही के बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल से पहले सूचना दी जाती है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed