फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mobile van lab will go from village to village and check the quality of water

Fatehabad News: मोबाइल वैन लैब गांव-गांव में जाकर जांचेगी पानी की गुणवत्ता

Sat, 19 Oct 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Mobile van lab will go from village to village and check the quality of water
फतेहाबाद। जिले में मोबाइल वैन लैब के माध्यम से पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। शुक्रवार को लघु सचिवालय प्रांगण से एसडीएम डॉ. जयवीर यादव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मोबाइल वैन लैब को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से जिले के अलग-अलग गांवों के पीने के पानी के सोर्स पर जाकर टीडीएस, आयरन, जिंक, सल्फेट, नाइट्रेट, हार्डनेस, क्लोराइड व बैक्टोलॉजिक टेस्ट किए जाएंगे। इस दौरान यदि कहीं भी पीने के पानी में दिक्कत आती हैं तो संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. जयवीर यादव ने बताया कि मानव शरीर में शुद्ध पानी का बहुत ज्यादा महत्व है इसलिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ-साथ आमजन की भी जिम्मेदारी बनती हैं कि नदियों में जो पानी पीने के लिए प्रयोग किया जाता है हम जाने अनजाने में कई बार उसको दूषित देते हैं। इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी को समझे और पानी को प्रदूषित न करें। इसके साथ-साथ पीने के पानी को बर्बाद होने से बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि कहीं पर भी पीने के पानी की बर्बादी हो रही है तो उसको रोके क्योंकि हमारे पास पीने की पानी के भंडारण बहुत कम हैं। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पीने के पानी की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-190-5678 जारी किया हुआ है। कहीं भी पानी की दिक्कत आती है तो नागरिक इस नंबर की सहायता से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed