फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MNREGA workers demonstrated in Fatehabad, accused irrigation department of not giving money

Fatehabad: पंचायत मंत्री के शहर में मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन, सिंचाई विभाग पर पैसा नहीं देने का आरोप

Wed, 13 Sep 2023 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:41 PM IST
सार

फतेहाबाद के मनरेगा मजदूरों ने आरोप लगाया कि एसडीओ व एक्सईएन तो मनरेगा मजदूरों से बात तक नहीं कर रहे हैं। ढाई हजार मनरेगा मजदूरों ने टोहाना क्षेत्र में काम किया। मगर अब सिंचाई विभाग के अधिकारी पेमेंट करने में आनाकानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated in Fatehabad, accused irrigation department of not giving money
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के शहर टोहाना में मनरेगा मजदूरों व मेटों ने बड़ा प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी मनरेगा मजदूरों को अपना समर्थन दिया। मनरेगा मजदूरों ने सिंचाई विभाग की ओर से करवाए गए काम की पेमेंट नहीं करने को लेकर रोष जताया। पेमेंट न होने से रोषित मनरेगा के मेट एवं मजदूरों ने रोष जताते हुए लघु सचिवालय पहुंचे को वहां मुख्य गेट को ताला लगा दिया। जिसके बाद उन्होंने नहरी विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


अधिकारी पेमेंट करने में कर रहे आनाकानी
मनरेगा मजदूर रामकिशन, रमेश कुमार, दीपक, बलवान आदि ने कहा कि बाढ़ के दौरान मनरेगा मजदूरों ने दिन-रात काम करते हुए गांवों और शहरों की आबादी को बाढ़ के पानी से बचाया। 45 मेटों ने कार्य की डिमांड के प्रफोर्मा पर हस्ताक्षर किए। सभी का बीडीपीओ कार्यालय से मस्टरोल जारी हो गया। ढाई हजार मनरेगा मजदूरों ने टोहाना क्षेत्र में काम किया। मगर अब सिंचाई विभाग के अधिकारी पेमेंट करने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूरों ने आरोप लगाया कि एसडीओ व एक्सईएन तो मनरेगा मजदूरों से बात तक नहीं कर रहे हैं। एसडीओ ने तो कार्यालय से बाहर तक जाने के लिए कह दिया। मजदूर नेताओं ने कहा कि मनरेगा मजदूरों ने कड़ी धूप और उमस के माहौल में काम करते हुए प्रशासन का सहयोग किया है। मगर अब उनकी पेमेंट न करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करवाया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। मनरेगा मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पेमेंट जारी नहीं हुई तो सिंचाई विभाग के कार्यालय के आगे धरना दिया जाएगा और अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed