फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA's driver said, he was drunk by mistake, the note was not even mine.

विधायक का चालक बोला, गलती से पी गया था कीटनाशक, नोट भी मेरा नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
MLA's driver said, he was drunk by mistake, the note was not even mine.
फतेहाबाद। फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम के गाड़ी चालक सुभाष के जहरीले पदार्थ निगलकर आत्महत्या के प्रयास का मामला आखिरकार मंगलवार देर शाम को शांत हो गया। मामले में वही हुआ जिसका जनता अंदाजा लगा रही थी। मंगलवार शाम को पुलिस निजी अस्पताल में चालक सुभाष के बयान लेने पहुंची। अपने बयान में चालक सुभाष आत्महत्या के प्रयास से ही पलट गया।
विज्ञापन

सुभाष का कहना है कि, उसने गलती से कीटनाशक पी लिया था। नोट भी उसने नहीं लिखा और न ही वायरल किया। इतना सुनते ही पिछले चार दिन से बेचैन शहर पुलिस ने इस बयान के साथ ही मामले को निपटा दिया है। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को विधायक दुड़ाराम के पास दस साल से काम कर रहे चालक सुभाष द्वारा कीटनाशक पी लिया गया था। इस संबंध में एक नोट भी सुभाष की फेसबुक की स्टोरी में लिखा हुआ वायरल हुआ, जिसमें विधायक के पीए राजबीर सहित तीन लोगों पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप लगाए हुए थे। हालांकि चालक को शाम को चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

कोट
निजी अस्पताल में दाखिल चालक सुभाष के मंगलवार शाम को बयान लिए गए हैं। उसने बयान दिया है कि वह गलती से कीटनाशक पी गया था। नोट भी उसने नहीं लिखा। चालक सुभाष के खिलाफ भी आत्महत्या के प्रयास का मामला नहीं बनता है क्योंकि गलती से कीटनाशक पीया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रिसाल सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed