फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA inspects Women's Police Station, most staff including SHO-Munshi absent, fatehabad

विधायक ने किया महिला थाने का निरीक्षण, एसएचओ-मुंशी सहित अधिकतर स्टाफ नदारद

Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
MLA inspects Women's Police Station, most staff including SHO-Munshi absent, fatehabad
महिला थाना प्रभारी कार्यालय में रजिस्टर जांचते विधायक दुड़ाराम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव मताना जाते समय शनिवार को फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला थाने में महज दो महिला सिपाही ही ड्यूटी पर मिलीं। इनमें से टेलीफोन ड्यूटी और दूसरी सेफ हाउस में तैनात थी। पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह ने नदारद पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

महिला थाने के ऐसे हालात देखकर विधायक ने तुरंत दोनों डीएसपी दलजीत व सुभाष चंद्र को मौके पर बुलवा लिया। डीएसपी भी तुरंत महिला थाने पहुंचे और पाया कि अधिकतर कर्मचारी थाने में मौजूद नहीं है। कुछ महिला पुलिसकर्मी तो डीएसपी के महिला थाने में पहुंचने के बाद पहुंची। डीएसपी ने उन्हें खूब लताड़ लगाई। इस दौरान डीएसपी दलजीत सिंह ने कई महिला पुलिसकर्मियों को प्रोपर पुलिस वर्दी में ना होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

हर कमरे में खाली पड़ी थीं कुर्सियां
औचक निरीक्षण के दौरान विधायक दुड़ाराम हर कमरे में गए, लेकिन एक भी कमरे में उन्हें पुलिसकर्मी नहीं दिखे। प्रत्येक कमरे में केवल खाली कुर्सियां ही रखी मिली। विधायक ने इस सारे वाकये की फोटोग्राफ्स ले ली और डीएसपी के आने पर उन्हें दिखाई भी। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कविता शुक्रवार को किसी केस के सिलसिले में हांसी गई हुई थी। उन्होंने अपने जाने की पूर्व सूचना एसपी विजय प्रताप सिंह को दी हुई थी। लेकिन एसएचओ को छोड़कर अन्य कर्मचारियों के बारे में न तो कोई रजिस्टर में एंट्री थी और न ही मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए औचक निरीक्षण के लिए महिला थाने जा पहुंचे विधायक
विधायक दुड़ाराम ने बताया कि वो किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव मताना जा रहे थे तो रास्ते में महिला थाने के पास काफी लोगों की भीड़ देखी। थोड़ी देर के बाद वह लौट रहे थे तो भी भीड़ महिला थाना परिसर में दिखी। इस पर उन्होंने महिला थाने में जाकर असलियत जानने का प्रयास किया कि आखिर इतने लोग खड़े क्यों हैं, क्या उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कोई अधिकारी कार्यालय में ही नहीं है क्या। बाद में यही बात औचक निरीक्षण में निकलकर सामने आई।

वर्जन
फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम के महिला थाने का औचक निरीक्षण का मामला मेरे संज्ञान में आया है। महिला थाना प्रभारी किसी केस के सिलसिले में हांसी गई हुई थी। अन्य कर्मचारी जो नहीं मिले, उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
- विजय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed