फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA Dudaram was surrounded by farmers' questions for 16 minutes.

Fatehabad News: 16 मिनट तक किसानों के सवालों से घिरे रहे विधायक दुड़ाराम

Thu, 31 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 31 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLA Dudaram was surrounded by farmers' questions for 16 minutes.
अपने घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करते विधायक दुड़ाराम। 
फतेहाबाद। बाढ़ व सेम प्रभावित इलाकों के किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने वीरवार दोपहर बाद फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के आवास के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसानों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की। बाद में आवास से बाहर आकर विधायक दुड़ाराम ने किसान नेताओं से बातचीत की। किसान नेताओं ने उन्हें 20 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। इस दौरान करीब 16 मिनट तक विधायक दुड़ाराम किसानों के सवालों से घिरे रहे। कई सवालों के स्पष्ट जवाब विधायक नहीं दे पाए।
विज्ञापन

विधायक दुड़ाराम ने कहा कि किसानों की मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचा दिया है। विधानसभा में भी आवाज उठाई है। पूरी उम्मीद है कि 15 दिनों में किसानों के खातों में मुआवजा राशि आ जाएगी। यह आश्वासन देकर विधायक वापस चले गए। मोर्चा ने विधायक को 15 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि इस दौरान भी अगर उन्होंने सरकार से मुआवजा नहीं दिलवाया तो किसान आंदोलन को और तेज कर देंगे। इसके बाद किसान लघु सचिवालय के बाहर पड़ाव स्थल पर आ गए।
विज्ञापन

सुबह ही लघु सचिवालय के बाहर जुटना शुरू हुए किसान
वीरवार सुबह से ही लघु सचिवालय के बाहर चल रहे पड़ाव पर किसान जुटने शुरू हो गए। मुख्य वक्ता के तौर पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख राष्ट्रीय नेता जोगेंद्र सिंह उग्राहां व राज्य संयोजक डॉ.इंद्रजीत सिंह भी पहुंच गए। इनके अलावा किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, योगेंद्र सिंह नैन, प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, सुमित कुमार, मा. बलबीर सिंह, डिंपल दनौंदा, जरनैल सिंह मलवाला ने भी किसानों को संबोधित किया। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके विधायक जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों से किसान लघु सचिवालय के बाहर पड़ाव डाले बैठे हैं, ऐसे में उनके प्रतिनिधि को चाहिए था कि वे उनके बीच में जाकर उनसे बातचीत कर कोई सकारात्मक जवाब दें, लेकिन विधायक समस्याओं के समाधान के बजाय विधानसभा में फतेहाबाद में पानी जमा न होने की बात कहकर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सात में से पांच तहसीलों टोहाना, जाखल, कुलां, रतिया व फतेहाबाद में एक लाख से ज्यादा एकड़ खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई है। गांवों की निचली बस्तियों व खेतों में बनी ढाणियों के मकान ढह गए हैं या उनमें दरार आने से वे रहने लायक नहीं रहे हैं। खेतों में ट्यूबवेल बाढ़ के पानी से खराब हो गए हैं। मच्छर-मक्खियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियां फैल रही हैं। भट्टू के साथ-साथ फतेहाबाद व टोहाना के कई गांवों में थोड़ी सी बारिश से ही बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती है। सरकार द्वारा अभी तक पीड़ित किसानों को कोई राहत नहीं दी गई है, जिससे किसानों में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है।
टेंट, अनाज व मनरेगा का काम तो दिला दो
रामकुमार बहबलपुरिया ने विधायक से कहा कि जिनके घर टूट गए, उनको टेंट दिलवा दो। घरों में राशन नहीं है, उनके यहां राशन भिजवा दो। जो बेरोजगार हुए बैठे हैं, उनको मनरेगा के तहत ही काम दिलवा दिया जाए, ताकि गुजारा तो चला सकें। मोर्चा के जिला संयोजक जगतार सिंह ने बताया कि 8 सितंबर को रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा और 15 सितंबर को टोहाना के विधायक एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के आवास का भी घेराव किया जाएगा।
अभी भी नेशनल हाईवे के किनारे भरा खेतों में बाढ़ का पानी
जिले में 12 जुलाई को घग्गर नदी में आई बाढ़ का पानी पहुंचा था। इसके एक सप्ताह बाद 19 जुलाई को फतेहाबाद शहर के नेशनल हाईवे किनारे पानी पहुंच गया था। मगर, अभी भी माजरा रोड के खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। आर्यन स्कूल के बाहर से अभी तक आवागमन शुरू नहीं किया जा सका है।
:: किसानों के खेत व ढाणियां बाढ़ में डूब गए। मगर, विधायक ने असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए किसानों से उनका दुख तक नहीं जाना। मजबूरन किसानों को तपती धूप में विधायक आवास का घेराव करना पड़ा है। किसानों को तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए।

-इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय सदस्य, संयुक्त किसान मोर्चा

विधानसभा में मैंने कहा है कि जिन किसानों की मीलिकियत नहीं है, उनको भी मुआवजा मिलें। हमारी कोशिश रहेगी कि मुआवजा पूरा मिलें। हम किसानों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि किसानों को मुआवजा जरूर देंगे। पांच-सात दिन में स्थिति सबके सामने होगी। सेम के समाधान के लिए पाइपें डलवाई गई हैं।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed