फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MIS portal of 127 schools closed for not providing information about vacant seats, new admissions stuck

Fatehabad News: खाली सीटों की सूचना न देने पर 127 स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद, नए दाखिले अटके

Fri, 02 May 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
MIS portal of 127 schools closed for not providing information about vacant seats, new admissions stuck
फतेहाबाद में खंड ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय
फतेहाबाद। निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा नर्सरी और और पहली में 25 फीसदी खाली सीटों की जानकारी न देने वाले स्कूलों को नोटिस देने के साथ ही अब उनका एमआईएस पोर्टल भी बंद कर दिया गया है। इससे संबंधित स्कूलों को झटका लगा है। एमआईएस पोर्टल बंद होने से स्कूल न तो नए दाखिले कर पा रहे हैं और न ही स्कूल छोड़ने वालों को एसएलसी जारी कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो निदेशालय स्तर पर यह कार्रवाई की गई है। एमआईएस पोर्टल शुरू करने की प्रक्रिया भी निदेशालय स्तर पर होगी। हालांकि, जिला मौलिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के 127 स्कूलों को 18 अप्रैल को नोटिस दिए गए थे और स्पष्टीकरण दिया जाना था। नोटिस का जवाब स्कूल की ओर से सीधा निदेशालय को ही दिया जाना है। इस संबंध में जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट नहीं है कि कितने स्कूल जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन

सीटें न बताने पर हुई थी कार्रवाई
आरटीई के तहत निजी स्कूलों को एक किलोमीटर क्षेत्र में शर्तों के साथ कक्षा नर्सरी या फिर पहली में 25 फीसदी सीटों पर दाखिला देना होगा। इसके चलते शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर स्कूलों से खाली सीटों की जानकारी मांगी थी, लेकिन जिले के 127 स्कूलों ने यह जानकारी नहीं दी है। जिले में करीब 251 निजी स्कूल हैं। शिक्षा विभाग ने खंड टोहाना के सबसे ज्यादा स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। खंड जाखल के 10, रतिया के 19, भट्टू के 8, भूना के 13, फतेहाबाद के 38, टोहाना के 39 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीई के तहत आए आवेदन, मान्यता की जांच जारी
शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से एक मई तक आवेदन मांगे थे। अब जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय खाली सीटों की जानकारी देने वाले स्कूलों के मान्यता संबंधित दस्तावेज की जांच कर रहे हैं। यह जांच शुक्रवार तक होनी थी। इसके बाद दाखिले का शेड्यूल जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed