फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minor relief from heat after light rain

Fatehabad News: हल्की बारिश के बाद मिली गर्मी से मामूली राहत

Thu, 30 May 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 May 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Minor relief from heat after light rain
फतेहाबाद शहर में आंधी के बीच गुजरते वाहनचालक। 
फतेहाबाद। जिले में बुधवार देर शाम को मौसम में बदलाव हुआ। पहले धूल भरी आंधी आई। शहर के वाल्मीकि चौक क्षेत्र में हल्की बारिश हुई जबकि बाकी शहर में बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन में जहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, शाम को आंधी और हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले 17 दिनों से जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार 31 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलेंगी। बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है, जिससे 1 व 2 जून को आंशिक बादलवाही, हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना रहेगी। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed