फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minor raped by cousin, zero FIR lodged

Fatehabad News: नाबालिग के साथ मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, जीरो एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Minor raped by cousin, zero FIR lodged
फतेहाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने करीब चार माह तक दुष्कर्म किया। नाबालिग पढ़ाई के लिए राजस्थान मं अपनी मौसी के घर गई हुई थी, यहां पर उसके साथ गलत काम किया गया। नाबालिग ने आरोप लगाए हैं कि उसकी मौसी और मौसेरे भाई ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। भट्टूकलां पुलिस ने दोनों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट संबंधित थाना को भेज दी है।
विज्ञापन

नाबालिग ने बताया कि पिछले साल राजस्थान के संगरिया क्षेत्र निवासी उसकी मौसी नौवीं कक्षा में पढ़ने के लिए उसे अपने साथ ले गई। आरोप है कि उसके मौसेरा भाई उसे बुरी नीयत से देखने लगा और नवंबर माह से 7 फरवरी तक उससे लगातार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद दो मार्च को उसकी मौसी उसे उसकी मां के पास छोड़ गई और किसी को बात न बताने की धमकी दी। लेकिन उसने सारी आपबीती अपनी मां को बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed