फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minor escaped after tearing the wall of Sakhi Center, fatehabad

मां-बाप करना चाहते थे जबरदस्ती शादी, पहले घर से भागी फिर सखी सेंटर की दीवार फांदकर नाबालिग हुई फरार

Mon, 03 Feb 2020 07:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Minor escaped after tearing the wall of Sakhi Center, fatehabad
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर बने सखी वन स्टॉप सेंटर से रविवार देर शाम को नाबालिग लड़की के दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है। सोमवार देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया है। लड़की करीब 15 दिन पहले घर से शादी के दबाव के चलते फरार हुई थी और उसे लड़के के साथ शनिवार को पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान लड़की ने कहा था कि वह मां-बाप के साथ नहीं जाना चाहती, परिवार के लोग उसकी जबरदस्ती शादी कर रहे हैं और वह किसी दूसरे लड़के को पसंद करती है। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने उसे आश्रय के लिए सखी सेंटर पर छोड़ा था। लेकिन वह सेंटर में पिछली तरफ दीवार फांदकर फरार हो गई। इस संबंध में सखी सेंटर इंचार्ज ने बोलने से ही इनकार कर दिया है। वहीं परियोजना अधिकारी राजबाला का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को बताया गया है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

-------
लड़के को भेजा जा चुका है न्यायिक हिरासत
महिला थाना प्रभारी कविता के मुताबिक लड़की को फतेहाबाद से लड़के के साथ बरामद किया था। आरोपी लड़के को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद लड़की को काउंसलिंग के बाद सखी सेंटर में छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इंचार्ज ने मीडिया के सामने आने से किया इनकार
सोमवार शाम को जब इस मामले में सखी सेंटर इंचार्ज रेणु से बात करनी चाही तो उसने सामने आने से इनकार कर दिया। स्टाफ ने मामले में पर्दा डालने के लिए ये तक कहा कि लड़की को 15 मिनट बाद ही बरामद कर लिया गया था लेकिन परियोजना अधिकारी ने खुद पुष्टि की कि लड़की को 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं किया गया है।
-----------
लड़की की काउंसलिंग की गई थी, उसने कहा कि वह मां-बाप के साथ नहीं जाना चाहती। परिवार के लोग उसकी जबरदस्ती शादी कर रहे थे, इसके चलते वह भागी थी। काउंसलिंग के बाद उसे सखी सेंटर भेज दिया गया था।

- अनीता जोड़ा, चेयरमैन, जिला बाल कल्याण समिति
--------
रनवे का केस था, महिला थाना पुलिस शेल्टर के लिए शनिवार को छोड़कर गए थे, रविवार दोपहर को लड़की गायब हो गई, मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मी है लेकिन लड़की पिछली तरफ से गायब हुई है। किसके साथ गई ये तो बरामद होने के बाद ही पता चल पाएगा। इस संबंध में डीसी और एसपी को अवगत करवा दिया गया है।
- राजबाला, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed