फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minor accused involved in the theft incident at the jewelry store arrested

Fatehabad News: ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Minor accused involved in the theft incident at the jewelry store arrested
फतेहाबाद। शहर के डीएसपी रोड पर स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया है कि उसने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग से उसके परिजनों की उपस्थिति में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि 22/23 जून की रात को श्रीराम ज्वेलर्स शॉप की तीसरी मंजिल से दो युवक अंदर घुसे और करीब 4 किलोग्राम चांदी, 8-10 ग्राम वजन के पुराने सोने के कोके और 25 हजार रुपये ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर फतेहाबाद की पुलिस टीम ने जांच के दौरान एक नाबालिग को चोरी की वारदात में संलिप्त पाए जाने पर काबू किया गया। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें नकाबपोश युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed