फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minister Babli visited the government offices of Tohana

मंत्री बबली ने टोहाना के सरकारी कार्यालयों का जाना हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minister Babli visited the government offices of Tohana
टोहाना के सरकारी कार्यालय में निरीक्षण करते मंत्री देवेंद्र बबली। - फोटो : Fatehabad
फोटो 4 व 4ए
विज्ञापन

मंत्री बबली ने टोहाना के सरकारी कार्यालयों का जाना हाल
नगर परिषद, पंचायत कार्यालय-तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, तहसीलदार की कुर्सी मिली खाली
समय पर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने पर अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना (फतेहाबाद)। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने वीरवार को टोहाना के नगर परिषद, पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय आदि सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। मंत्री सुबह 9.05 मिनट पर नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। यहां एक-एक ब्रांच में जाकर उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली।
नगर परिषद में उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि बस स्टैंड रोड पर टीम सहित जाकर गंदगी उठवाएं। इसके बाद उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकांश जगह मंत्री को 60 फीसदी तक कर्मचारी सीटों पर नहीं मिले। तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार की कुर्सी भी खाली मिली। मंत्री ने गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हालांकि बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर ही सरकार कार्यालयों में पचास फीसदी स्टाफ को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम से पूछा, आप तो टाइम पर आए हो ना
मंत्री का निरीक्षण करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान मंत्री बबली ने एसडीएम कार्यालय की ब्रांचों का निरीक्षण करते हुए एसडीएम डॉ. चिनार चहल से पूछा कि मैडम! आप तो टाइम पर आए हो न। इसके बाद उन्होंने कार्यालयों में देरी से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के एसडीएम को निर्देश दिए। मंत्री ने कर्मचारियों के पास पेंडिंग फाइलों की भी जानकारी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से बोले- गफलत बंद कर दो, बख्शूंगा नहीं
तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों से कहा कि अब सारी गफलत बंद कर दो, बख्शूंगा नहीं। ईमानदारी से काम करो और हर कर्मचारी तय समय पर कार्यालय पहुंचे। मंत्री बबली कृषि विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुंचे तो यहां उनकी कुर्सी भी खाली थी। कुछ अधिकारियों ने उनके फील्ड में होने की बात कही तो उन्होंने एसडीओ को व्हाट्सएप कॉल कर दिखाने के लिए कहा।
20 मिनट बाद आ गए नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार के बारे में पूछताछ करने पर मंत्री को कर्मचारियों ने बताया कि वह हिसार से आते हैं लेकिन मंत्री के निरीक्षण के करीब 20 मिनट बाद ही नायब तहसीलदार पहुंच गए। इसके बाद वह निरीक्षण के दौरान मंत्री के पीछे-पीछे ही घूमते रहे।
कोट
हर कर्मचारी या अधिकारी को निर्धारित समय पर कार्यालय आना चाहिए, जिससे जनता को परेशानी न झेलनी पड़े। कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति के समय की जांच करने के लिए ही निरीक्षण किया गया है। गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। भविष्य में भी सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री
मैं तय समय से मात्र 20 मिनट देरी से पहुंचा था। इस दौरान मंत्रीजी का निरीक्षण चल रहा था। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 50 फीसदी स्टाफ को ही कार्यालय बुलाने के निर्देश है। प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार स्टाफ पूरा था।
रमेश कुमार, नायब तहसीलदार, टोहाना
नगर परिषद कार्यालय में सिर्फ दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। अन्य पूरा स्टाफ हाजिर था। ऐसे में किसी को भी नोटिस देने जैसा कुछ नहीं हुआ।
महावीर सिंह, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed