{"_id":"661ebb79639d7789810b9892","slug":"migrant-virgin-girl-has-abortion-case-registered-against-neighboring-youth-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-115646-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रवासी कुंवारी युवती को हुआ गर्भपात, पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रवासी कुंवारी युवती को हुआ गर्भपात, पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू थाना क्षेत्र में एक कुंवारी युवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब साढ़े चार माह का गर्भपात हो गया। जिस पर दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पड़ोस के युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दिए बयान में करीब 18 वर्षीय युवती ने बताया कि उसका परिवार कई वर्षों से भट्टू कलां थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता हैं। उसने आरोप लगाया कि उनके घर से दूसरी गली में कुछ दूरी पर रमेश नाम का युवक रहता है, जो मकान मालिक का धर्म भाई है। वह अक्सर मकान का किराया लेने उनके घर आता जाता था। वह उसे करीब चार वर्षों से जानती है। जब वह घर पर अकेली होती थी तो वह उससे छेड़छाड़ करता था। करीब पांच माह पहले उक्त आरोपी उसके घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने कहा कि यह बात किसी को मत बताना नहीं तो तेरी बदनामी होगी। बाद में उसे पता चला कि वह तो गर्भवती हो गई है। जिस पर युवक ने कहा कि तुम यह बात किसी को मत बताना नहीं तो तुम बिना शादी किए मां बन गई, इसमें तेरी बहुत बदनामी होगी। मैं तुझे गर्भ गिराने की गोली लाकर दे दूंगा। तुम वह खा लेना गर्भ गिरने के बाद किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।
उक्त आरोपी युवक ने करीब 4-5 दिन पहले उसे गर्भ गिराने की गोली लाकर दी, जो उसने खा ली। फिर उसे पेट दर्द होने लगा। सोमवार को पेट में बहुत तेज दर्द होने पर उसकी मां उसे भट्टू कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लेकर आई, तो अस्पताल में उसका गर्भ गिर गया। जिस पर उसने सारी बात अपनी मां को बताई। दुष्कर्म का खुलासा होने पर एसएमओ डाॅ. सुजाता बंसल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी रमेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।