फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Migrant laborer hit by bike rider, both legs broken

Fatehabad News: प्रवासी मजदूर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों टांगें टूटीं

Wed, 04 Dec 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborer hit by bike rider, both legs broken
टोहाना। अनाज मंडी से पैदल बाजार में सामान लेने के लिए जा रहे प्रवासी मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी दोनों टांगें टूट गईं। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला मधुबनी के गांव गुठिया भरफोरी निवासी राजकुमार साहू ने बताया कि वह अनाज मंडी की 57 नंबर दुकान पर झार का काम करता है। एक दिसंबर की शाम को अनाज मंडी से सामान लेने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह चंडीगढ़ रोड ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी दोनों टांगे टूट गईं। सूचना पाकर पहुंचे उसके भाई ने अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल के अनुसार, बाइक सवार राजनगर निवासी अनिल था, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed