{"_id":"64a70248ced88314c00e6368","slug":"middle-school-will-have-to-get-cultural-program-done-in-just-two-thousand-rupees-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-1798-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिर्फ दो हजार रुपये में मिडिल स्कूल को करवाना होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिर्फ दो हजार रुपये में मिडिल स्कूल को करवाना होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
फतेहाबाद। विद्यालय शिक्षा निदेशालय सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय स्तर से लेकर राज्यस्तर पर शुरू करने जा रहा है। विद्यालय स्तर से इसकी शुरूआत कर दी गई है। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी व मॉडल संस्कृति स्कूलों को प्रतियोगिता के लिए बजट जारी कर दिया है।
बजट जानकर हैरानी होगी, मिडिल स्कूलों को सिर्फ दो हजार रुपये में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाना होगा। इसमें कार्यक्रम की व्यवस्था के साथ-साथ विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी करना होगा। ये ही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय उच्च विद्यालयों के लिए चार-चार हजार रुपये का फंड जारी किया गया है। इस चार हजार रुपये के फंड से सरकारी स्कूलों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था करनी होगी।
इसी माह करवानी होगी प्रतियोगिताएं
शिक्षा विभाग निदेशालय कक्षा पांचवीं से आठवीं और कक्षा नौंवी से बारहवीं के लिए विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक सांस्कृतिक उत्सव 2023 आयोजित कर रहा है। विद्यालय स्तर पर ये प्रतियोगिताएं जुलाई माह में ही करवानी होगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सोलो डांस, ग्रुप डांस, रागिनी आदि को शामिल किया गया है। विद्यालय स्तर पर विजेता टीमों को खंड स्तरीय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जिले में ये हैं स्कूलों की स्थिति
सरकारी स्कूल संख्या
मिडिल 86
हाई 74
मॉडल संस्कृति 6
राजकीय माध्यमिक विद्यालय 74
कोट
विद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से बजट जारी कर दिया गया है। इस बजट पर स्कूल को कार्यक्रम का प्रबंध और पुरस्कार राशि की व्यवस्था करनी होगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी