फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MGNREGA workers engaged in filling big cuts of Ghaggar and Rangoi drains, still more than half the work left

Fatehabad News: घग्गर व रंगोई नाले के बड़े कट भरने में जुटे मनरेगा मजदूर, अभी भी आधे से ज्यादा काम बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers engaged in filling big cuts of Ghaggar and Rangoi drains, still more than half the work left
कुलां। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक भले ही घग्गर का जलस्तर पहले की अपेक्षा कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। घग्गर व रंगोई नाले के कट भरने का काम धीमी गति से चल रहा है। गांव चांदपुरा के पास घग्गर नदी में पड़े करीब 200 फीट लंबे कटाव को भरने का कार्य जारी है। यहां कटाव के कारण नदी का पानी हरियाणा व पंजाब राज्य के खेतों में भर गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पिछले पांच दिनों से ग्रामीण व कर्मचारी घग्गर के कटाव को भरने का काम कर रहे हैं। अभी कुछ हिस्सा ही भरा गया है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा बारिश के अलर्ट के मद्देनजर नदी के तटीय क्षेत्र के लोग अभी भी भयभीत है। तटवर्ती क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि अब बारिश होती है तो घग्गर के कट भरने के कार्य में खलल पड़ जाएगा। इसके अलावा गांव रत्ताथेह के पास से गुजरते रंगोई नाले में भी कई फीट लंबा कट है, जिसे भरने के लिए मनरेगा मजदूरों के साथ स्वयं ग्रामीण तीन दिन से पसीना बहा रहे हैं, फिलहाल आधा कट ही भरा गया है। इसे भरने में भी अभी और समय लगेगा। रंगोई के पानी से आसपास क्षेत्र की हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है। भले ही प्रशासन चांदपुरा साइफन पर जलस्तर कम हो, लेकिन घग्गर व रंगोई नाले के बड़े कटों को भरने का कार्य अधर में होने के कारण खतरा अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed