{"_id":"6a5d049ac0a20be2d409c8a9","slug":"mesh-screens-to-be-installed-on-water-coolers-at-the-civil-hospital-roster-implemented-for-cleaning-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157658-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में वाटर कूलरों पर लगेंगे जाल, सफाई व्यवस्था के लिए रोस्टर लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में वाटर कूलरों पर लगेंगे जाल, सफाई व्यवस्था के लिए रोस्टर लागू
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगा वाटर कूलरसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक के पास लगे वाटर कूलर के टैंक में छिपकलियां मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलरों को फिलहाल ताले लगाकर बंद कर दिया गया है। साथ ही स्टाफ को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी अस्पतालों को वाटर कूलरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुले में रखे वाटर कूलरों पर लोहे की ग्रिल वाले जाल लगाए जाएं ताकि कोई शरारती तत्व उनके ढक्कन न खोल सके। उन्होंने टैंकों की सफाई के लिए रोस्टर सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं। सफाई रजिस्टर में किस दिन और किस कर्मचारी ने टैंक की सफाई की है इसकी जानकारी दर्ज करनी होगी।
उल्लेखनीय कि शनिवार को जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक के पास लगे वाटर कूलर का पानी पीने के बाद एक तीमारदार की तबीयत बिगड़ गई थी। जांच करने पर टैंक के अंदर मरी हुई छिपकलियां मिली थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन
-
पानी का टैंक खुला होने के कारण उसमें छिपकली गई है। अस्पतालों में खुले में रखे वाटर कूलरों पर लोहे की ग्रिल का जाल लगवाया जाएगा ताकि कोई कोई उनके ढक्कनों को खोल न सके। नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
- डॉ .बुधराम, सिविल सर्जन