फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Meritorious students rejoiced when they received the honour

Fatehabad News: मिला सम्मान तो खुशी से झूमे मेधावी विद्यार्थी

Fri, 29 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 29 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students rejoiced when they received the honour
फतेहाबाद में अमर उजाला की तरफ से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को सम्मानित - फोटो : 1
फतेहाबाद। अमर उजाला की तरफ से शुक्रवार को श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में भविष्य ज्योति समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एसपी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है। अगर हम लक्ष्य निर्धारित करेंगे और मेहनत करेंगे सफलता जरूर कदम चूमेगी। माता-पिता और अपने शिक्षकों की हमेशा इज्जत करें। एसपी ने जोर देते हुए कहा कि हमेशा अच्छी संगत में रहे और नशे से दूर रहे। इस मौके पर डॉ.अंशुल सहगल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, शिक्षाविद् देवेंद्र सिंह दहिया, सेवा सिंह मुवाल, रोहित जुनेजा, अमन सिंह मलिक, रण सिंह रेपसवाल, कृष्ण कुक्कड़, सुनील कुमार समेत विद्यार्थियों के अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

खेलों पर भी ध्यान दें विद्यार्थी

सद्भावना अस्पताल के संचालक डॉ. अंशुल सहगल ने कहा कि शिक्षा को लेकर अब बच्चे भी गंभीर हो रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं पर जोर दे रहे है। बच्चों को ये भी सोचना होगा कि सफलता रातों रात नहीं मिलती है इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी ध्यान दें। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो ही सफलता को हासिल कर सकते है। बच्चे अपना खानपान अच्छा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इन स्कूलों के विद्यार्थी किए गए सम्मानित

समारोह में सीबीएसई बारहवीं में कॉमर्स संकाय में देश भर में नाम रोशन करने वाली छात्रा काव्या चौधरी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में कक्षा दसवीं में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली पिंक सिटी हाई स्कूल की छात्रा आरजू, कक्षा बारहवीं के परिणाम में कॉमर्स संकाय में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना की छात्रा जानवी रही। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल भिरड़ाना की छात्रा हिमानी, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड के छात्र भव्य बिश्नोई, शांति महक स्कूल की छात्रा पायल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मताना की छात्रा अनीषा को सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पायनियर कॉन्वेंट स्कूल, एसबीपी डीएवी स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट स्कूल, ट्यूलिप स्कूल ढिंगसरा, डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉलर्स स्कूल, जवाहर नवोदय स्कूल, पीडीएम स्कूल खाबड़ा कलां, शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड, गांधी विद्या मंदिर स्कूल, सीनियर मॉडल स्कूल भिरड़ाना के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

-

भविष्य ज्योति सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा। इससे दूसरे बच्चे भी पढ़ाई के लिए मोटिवेट होंगे। मन लगाकर पढ़ाई करने पर मुझे यह मान सम्मान मिल सका है।

-आरजू छात्रा, पिंक सिटी हाई स्कूल, बिसला।



----------



बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को भी हिस्सा बनाया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ये सम्मान मुझे हमेशा यादगार रहेगा।

- रिया गोदारा, स्कॉलर्ज स्कूल



----------



मैंने बोर्ड की परीक्षा को 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कला संकाय में दाखिला लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करूंगी। मेरा सपना आईएएस बनने का है।

- सना छात्रा, डीएवी स्कूल, फतेहाबाद।



------



एसपी निकिता खट्टर से सम्मान मिलना मेरे लिए सपने जैसा है। इस कार्यक्रम से दूसरे बच्चों को भी पढ़ाई की प्रेरणा मिलेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत जरूरी है।

- गुनिन चौधरी, छात्र, डीएवी स्कूल फतेहाबाद।



----------



बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित होने से अच्छा महसूस हुआ है। वहीं उच्च अधिकारियों के विचार सुनकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

- एंजल छात्रा, फतेहाबाद।



----



बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक से मिलने का मौका मिला है। सम्मान पाकर अच्छा लगा। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

- प्रीत, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद।



----



मेरी सफलता में गुरुजनों का मार्गदर्शन रहा। इंजीनियरिंग कर देश सेवा करना चाहती हूं। मुझे 12वीं में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना है इसके लिए जीतोड़ मेहनत कर रही हूं।

- अनीशा, छात्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मताना।



-------



मुझे सफलता के इस पायदान तक पहुंचाने में गुरुजनों का विशेष मार्गदर्शन रहा है। इस कार्यक्रम में एक होनहार विद्यार्थी के तौर पर सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है।

- यशिका, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद।



--------



इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और गुरुजी के उचित मार्गदर्शन से है। मेरा मानना है कि मेहनत और गुरुजनों की बात पर अमल कर अनुशासन में ढलना ही सफलता का मूल मंत्र है।

- उर्वशी स्वामी, शांति निकेतन स्कूल, ढिंगसरा।



---------



भविष्य ज्योति कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए ताकि विद्यार्थियों का शिक्षा की तरफ रुझान बढ़े और उन्हें प्रोत्साहन मिले।


- डिंपल, शांति निकेतन स्कूल, ढिंगसरा।



----------



सम्मान पाकर बहुत खुशी मिली है। जब लोगों के सामने मंच पर नाम पुकारा गया तो सारी मेहनत सफल लगने लगी। यहां पता चला कि हमारे जैसे कई बच्चे मेहनत कर रहे हैं।

- वर्षा छात्रा, गांधी विद्या मंदिर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed