फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mercury crossed 44 degree, heat azel, failed power system

Fatehabad News: पारा 44 डिग्री पार, गर्मी अझेल, फेल बिजली तंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 44 degree, heat azel, failed power system
शहर में गर्मी से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर जाती युवतियां।
फतेहाबाद। जिले में गर्मी ने अब रौद्र रूप ले लिया है। शनिवार को पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। एकदम से लोड बढ़ने के कारण बिजली निगम का तंत्र जवाब देने लगा है। बिजली कटों से शहर के लोग त्रस्त नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि, बिजली निगम प्रबंधन ने हाल ही में 33 केवी सब स्टेशन में आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलकर 10 एमवीए का लगाया है, लेकिन फिर भी हिसार रोड पर पांच घंटे तो बीघड़ रोड की कॉलोनियों में तीन घंटे बिजली गुल रही। तपिश के कारण न दिन में चैन है और न ही रात में सुकून की नींद मिल रही है। पिछले कई दिनों से बढ़ रहे न्यूनतम तापमान के कारण रात में भी गर्मी महसूस होती है। सुबह सूरज निकलते ही गर्मी बढ़ने लगती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

25 मई से शुरू होगा नौतपा, और बढ़ेगी बिजली की मांग
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। फरवरी महीने में शहरी क्षेत्र में 25 से 40 लाख यूनिट की मांग थी, वह अब बढ़कर 52 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। 25 मई से नौतपे भी आरंभ होने वाले हैं, ऐसे में बिजली की डिमांड 60 लाख से 70 लाख यूनिट तक जाने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताए हीट वेव से बचने के उपाय
- लू से बचने के लिए भीषण धूप में निकलने से बचें। जरूरी होने पर घर से बाहर निकलें तो कॉटन के आरामदायक कपड़े पहनकर निकलें। पूरे शरीर को ढककर रखें।
- गर्मी में देर तक धूप में घूमने से पसीना अधिक निकलता है, इससे डिहाइड्रेशन हो सकती है। शरीर को ठंडा रखने वाले शीतल पेय पदार्थों का सेवन करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
- शरीर की इम्युनिटी मजबूत रखनी जरूरी है। इसलिए विटामिन सी वाले फलों का ज्यादा सेवन करना चाहिए।
- गर्मी में बहुत अधिक तेल और मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। लू, हीट स्ट्रॉक से बचने के लिए घर का बना फ्रेश खाना खाएं।
कोट
अचानक पड़ी गर्मी के कारण बिजली की डिमांड बढ़ गई है। बिजली निगम लोगों को निर्बाध बिजली मुहैया करवाने के लिए लगा हुआ है। कई सब स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। कुछ जगह परमिट लेकर मरम्मत करवाई जा रही है।

संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
कोट
गर्मी बढ़ने के साथ ही शरीर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डिहाईड्रेशन से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। घर से बाहर निकलने पर शरीर ढका हो। चेहरे को भी झुलसने से बचाना है।
-डॉ. मनीष टुटेजा, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल
कोट
रविवार व सोमवार भी राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क व गर्म रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed