{"_id":"61f0323a22d99457cc23d4d0","slug":"memorial-to-be-built-in-memory-of-martyr-jaipal-gill-after-republic-day-fatehabad-news-hsr622843041","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के बाद बनेगा शहीद जयपाल गिल की याद में स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के बाद बनेगा शहीद जयपाल गिल की याद में स्मारक
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना खंड के गांव हांसावाला में शहीद जयपाल गिल की याद में स्मारक बनाने का काम खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा गणतंत्र दिवस के बाद शुरू करवाया जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही बीडीपीओ नरेंद्र कुमार को खाते में आई हुई 11 लाख रुपये की ग्रांट नजर आ गई है। बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने खुद पुष्टि की है कि उनके खाते में यह ग्रांट राशि आ गई है। गौरतलब है कि गांव हांसावाला के शहीद जयपाल गिल की याद में बनने वाले स्मारक के लिए 11 लाख रुपये की ग्रांट जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं होने को लेकर अमर उजाला में मंगलवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था।
परिवार ने अधिकारियों पर लगाए थे चक्कर कटवाने के आरोप
शहीद जयपाल के परिजनों ने टोहाना के अधिकारियों पर इस ग्रांट के लिए चक्कर कटवाने के आरोप लगाए थे। शहीद जयपाल के भाई मनोज गिल का कहना था कि ग्रांट जारी होने के बाद भी पंचायत-राज से जुड़े अधिकारी स्मारक बनाने का काम शुरू नहीं करवा रहे हैं। शहीद के परिजनों ने कहा था कि देश की सेवा में जान झोकने वाले शहीद की याद में होने वाले इस तरह के कार्य में बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए।
कोट
शहीद जयपाल गिल की याद में बनने वाले स्मारक के लिए 11 लाख रुपये की ग्रांट खाते में आ चुकी है। गणतंत्र दिवस के बाद स्मारक बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह, बीडीपीओ, टोहाना