फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Meeting hall of the farmers' rest house locked; opened following an uproar and the intervention of the SDM

Fatehabad News: किसान रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल पर ताला, हंगामे के बाद एसडीएम के हस्तक्षेप से खुला

Fri, 24 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Meeting hall of the farmers' rest house locked; opened following an uproar and the intervention of the SDM
रतिया ताला खुलने के बाद मीटिंग करते किसान यूनियन के सदस्य। - फोटो : 1
रतिया। अनाज मंडी स्थित किसान रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल पर वीरवार को मार्केट कमेटी की ओर से ताला लगाए जाने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसान यूनियन पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप पर ताला खुलवाया गया, जिसके बाद किसानों की निर्धारित बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा की बैठक किसान रेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल होने पहुंचे किसान नेताओं ने मीटिंग हॉल पर ताला लगा पाया। कर्मचारियों ने बताया कि चेयरमैन के निर्देश पर ताला लगाया गया है और चाबी उनके पास है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने मार्केट कमेटी सचिव से ताला खुलवाने की मांग की, लेकिन उन्होंने चाबी अपने पास न होने की बात कही। इससे नाराज किसानों ने रेस्ट हाउस परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया और चेतावनी दी कि ताला नहीं खुला तो चेयरमैन के कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव ने एसडीएम को मामले से अवगत कराया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मीटिंग हॉल का ताला खुलवाया गया, जिसके बाद किसानों ने अपनी बैठक आयोजित की।

प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि किसान रेस्ट हाउस किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन उस पर ताला लगाकर अधिकारियों ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed