फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Medicine seller stabbed to death in broad daylight at Tehsil Chowk

Fatehabad News: तहसील चौक पर दिनदहाड़े दवा विक्रेता की चाकू मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Medicine seller stabbed to death in broad daylight at Tehsil Chowk
 यश का फाइल फोटो।
फतेहाबाद। पुरानी तहसील चौक के पास ही मोहल्ला रामनिवास में शनिवार की दोपहर दवा विक्रेता यश की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात के बाद दवा विक्रेता करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही औंधे मुंह पड़ा रहा। बाद में लोगों ने उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन आए और ई-रिक्शा में डालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर, तब तक वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार पुरानी तहसील चौक स्थित रामनिवास मोहल्ला निवासी रामलाल के बेटे यश (24) ने एक साल पहले ही भाटिया कॉलोनी में कान्हा मेडिकल हॉल के नाम से दुकान खोली थी। वह प्रतिदिन की तरह अपनी स्कूटी से दुकान से दोपहर घर खाना खाने के लिए जा रहा था। तहसील चौक में ही उसके पिता की इलेक्ट्रीशियन की दुकान है। वह अपने पिता की दुकान पर रुक गया। उसी समय उसका दोस्त मिल गया, वह अपने दोस्त की किराने की दुकान पर उससे बात करने लग गया। यश ने अपने पिता से कहा कि वह स्कूटी लेकर घर चले जाएं, वह बाद में आता है। इसके बाद वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 3.30 बजे रामनिवास मोहल्ला की सड़क के सामने ही हमलावर ने यश को चाकू मार दिया और वहां पर औंधे मुंह गिर गया। यश के पेट व साइड में चाकू मारे गए हैं और उसका काफी खून निकल गया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देखकर मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दो बहनों का इकलौता भाई था यश
यश की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। यश के पड़ोसियों ने बताया कि यश काफी सीधा साधा युवक था। वह हर साल कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार भी जाता था।
विज्ञापन


वारदात से पहले दुकान में हुआ था झगड़ा
वहीं, भाटिया कॉलोनी के कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार को दो-तीन युवक यश की दुकान में आए थे और उससे किसी बात पर झगड़ा किया था। ऊंची आवाज के कारण काफी शोर मचा हुआ था। इसके बाद ही यश अपनी दुकान का शटर नीचे गिराकर अपने घर की ओर निकल गया था। पुलिस इसी पहलू को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने वारदात स्थल व भाटिया कॉलोनी में सीसीटीवी की फुटेज जांची है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए सुबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दवा विक्रेता यश की चाकू मारकर हत्या की गई है। अभी तक यश पर हमला करने वालों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हमारी टीमें जांच में जुट गई हैं।
-महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed