फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   medical shop owner entangled in conversation through WhatsApp call and cheated thousand rupees in fatehabad

Fatehabad: मेडिकल दुकान संचालक को वाट्सअप कॉल करके बातों में उलझाया, बदमाशों ने ठग लिए 23 हजार रुपये

Fri, 21 Jun 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jun 2024 12:58 PM IST
सार

भगवान दास ने बताया कि वह गांव में ही मेडिकल की दुकान करता है। 20 मई को उसके मोबाइल पर वाट्सअप कॉल आई और उसने पता और काम के बारे में पूछा जो कि बता दिया गया। इसके बाद उसने कहा कि उसे दवाइयां चाहिए और राशि खाते में भेज रहा है।

विज्ञापन
medical shop owner entangled in conversation through WhatsApp call and cheated thousand rupees in fatehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के गांव धारनियां में मेडिकल दुकान संचालक को ठग ने वाट्सअप कॉल करके दवाइयां लेने के लिए बातों में उलझा लिया और फिर 23 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले को लेकर मेडिकल दुकान संचालक गांव धारनियां निवासी भगवान दास ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने गबन और धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भगवान दास ने बताया कि वह गांव में ही मेडिकल की दुकान करता है। 20 मई को उसके मोबाइल पर वाट्सअप कॉल आई और उसने पता और काम के बारे में पूछा जो कि बता दिया गया। इसके बाद उसने कहा कि उसे दवाइयां चाहिए और राशि खाते में भेज रहा है। दवाइयां लड़का आकर ले जाएगा। उसके पास ऑनलाइन के 8900 रुपये और 20 हजार रुपये खाते में आने के मैसेज मिले। ठग ने बातों में उलझा कर 8000 रुपये और 15000 रुपये गूगल पे करवा लिए। जब उसने खाता चेक किया तो जो मैसेज भेजे गए थे, उससे संबंधित कोई राशि नहीं आई थी। धोखाधड़ी करके 23 हजार रुपये ठग लिए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed