फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Maximum temperature increased by two degrees, clouds remained

Fatehabad News: अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी, छाए रहे बादल

Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature increased by two degrees, clouds remained
फतेहाबाद। जिले में बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण लगातार ठंड बढ़ रही है। जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिले में छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। लोग दिनभर अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने के प्रयास में लगे नजर आए। वहीं, बारिश के बाद अब जिले में धुंध भी छाने लगी है। बुधवार की सुबह वाहन चालकाें को वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। इससे वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 के बाद हवा चलने से धुंध हटी। वहीं दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूर्य देव के दर्शन हुए। उसके बाद फिर से बादल छा गए। सूर्यदेव के दर्शन ज्यादा देर तक नहीं होने से पार्काें और बाजारों में लोगों की भीड़ कम रही। वहीं बाजारों में ठंड बढ़ने से लाेग ठंड के बचाव के लिए गर्म कपड़े इत्यादि भी खरीद रहे है।
विज्ञापन


क्षेत्र में उतर पश्चिमी हवा चलने के कारण तीन जनवरी तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं बारिश व ओलावृष्टि के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड अधिक महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन लाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed