{"_id":"66709127e070528139048109","slug":"maximum-temperature-in-june-reached-11-degrees-more-than-last-year-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-118131-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जून में पिछले साल से 11 डिग्री अधिक पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जून में पिछले साल से 11 डिग्री अधिक पहुंचा अधिकतम तापमान
Tue, 18 Jun 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक साल में ही जिले के अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है। पिछले साल इन दिनों अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था जबकि इस बार 46 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री तक बढ़ा है। इस कारण रातों को भी भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है।
पिछले एक सप्ताह से लगातार जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सोमवार को जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल नौतपा के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर नौतपा के बाद भी जिले में गर्मी कम नहीं हुई है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष जिले में 17 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार सूर्य की तपिश ने जोर पकड़ा हुआ है। सुबह 7 बजे ही गर्माहट बढ़ जाती है।
विज्ञापन
साल 2023 में 11 जून से 17 जून का तापमान
अधिकतम - न्यूनतम
11 जून 2023 - 38 - 29
12 जून 2023 - 40 - 29
13 जून 2023 - 40 - 30
14 जून 2023 - 42 - 29
15 जून 2023 - 40 - 28
16 जून 2023 - 37 - 29
17 जून 2023 - 35 - 28
साल 2024 में 11 जून से 17 जून का तापमान
अधिकतम - न्यूनतम
12 जून - 43 - 29
13 जून - 39 - 31
14 जून - 45 - 31
15 जून - 45 - 32
16 जून - 45 - 33
17 जून - 46 - 34
जिले में 19 जून रात्रि से 21 जून के दौरान बादलवाही रहने व धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने, बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार