{"_id":"6a761a2acdf41f996a05fec4","slug":"mass-participation-will-surge-across-the-district-from-the-9th-to-the-17th-for-the-har-ghar-tiranga-campaign-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158816-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हर घर तिरंगा अभियान में 9 से 17 तक जिले में उमड़ेगी जनभागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हर घर तिरंगा अभियान में 9 से 17 तक जिले में उमड़ेगी जनभागीदारी
Fri, 07 Aug 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ आयोजित वीसी में मौजूद डीसी डॉ. विवेक भारत
फतेहाबाद। हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत जिला 9 से 17 अगस्त तक देशभक्ति के रंग में सराबोर रहेगा। इस दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगा कॉन्सर्ट, देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता और सेल्फी विद तिरंगा जैसे अनेक आयोजन होंगे।
14 अगस्त को पंचायत भवन से डीपीआरसी हॉल तक तिरंगा बाइक और साइकिल रैली निकाली जाएगी। अभियान की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में की। उन्होंने विभागवार तैयारियों और अब तक की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
इसी दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ अभियान की समीक्षा की और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान प्रमुख सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और चौराहों पर तिरंगा रोशनी की जाएगी।
विज्ञापन
एनसीसी, एनएसएस, माय भारत, युवा क्लब, स्वयंसेवी संस्थाएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, खेल संगठन, सामाजिक संस्थाएं तथा आम नागरिक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, डीएमसी प्रवीण कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीईओ संगीता बिश्नोई, डीपीओ कविता, डिप्टी सीएमओ मेजर शरद तुली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- --
राशन डिपो पर 25 रुपये में मिलेगा तिरंगा, जिले में आएंगे 14 हजार ध्वज
फतेहाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस बार भी जिले के सभी सरकारी राशन डिपो पर 25 रुपये में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध रहेगा। जिले में करीब 14 हजार तिरंगे पहुंचेंगे। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाना और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करना है।
राष्ट्रीय ध्वज पहले जींद पहुंचेंगे। वहां से जिला प्रशासन इन्हें मंगाएगा। इसके बाद सभी खंडों के पीआर सेंटर में ध्वज भेजे जाएंगे। पीआर सेंटर से राशन डिपो संचालकों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचेंगे। जिले में 317 राशन डिपो हैं जहां से हर माह 1 लाख 67 हजार 742 परिवारों को राशन वितरित होता है। इसी वितरण के दौरान इच्छुक लाभार्थी 25 रुपये देकर तिरंगा खरीद सकेंगे।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी राशन डिपो पर पर्याप्त संख्या में तिरंगे उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे। डिपो संचालकों से कहा गया है कि राशन लेने आने वाले प्रत्येक पात्र परिवार को तिरंगे की उपलब्धता की जानकारी दें और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा उसके सही उपयोग के नियम भी बताएं।
-- --
जिले के राशन डिपो पर कुल 14 हजार तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाए जाएंगे। जहां से राशन लेने वाले पात्र परिवारों को वितरित किए जाएंगे। लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और नियमों का पालन करने की अपील भी की जाएगी।
- कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।