{"_id":"643af72398f571c84200a7d7","slug":"masonry-mason-died-in-road-accident-fatehabad-news-c-21-1-107290-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में चिनाई मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में चिनाई मिस्त्री की मौत
Sun, 16 Apr 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथनकलां के पास ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार चिनाई मिस्त्री साहबराम की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे किशोरी लाल के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक गांव भूथनकलां निवासी सतबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में गांव भिरड़ाना निवासी किशोरी लाल ने बताया कि उसके पिता साहबराम गांव भूथनकलां में चिनाई का काम कर रहे थे। शनिवार को पिता मोटरसाइकिल पर देर रात करीब साढ़े 8 बजे गांव भिरड़ाना जा रहे थे। जब गांव भूथनकलां में पंजायती जमीन के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसे चालक गांव भूथनकलां निवासी सतबीर चला रहा था। टक्कर लगने से पिता साहबराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।