फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Masked men looted ten thousand rupees by attacking a junk shop in Bhula

Fatehabad News: भूला में कबाड़ी पर हमला कर नकाबपोशों ने दस हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Masked men looted ten thousand rupees by attacking a junk shop in Bhula
सीसीटीवी फुटेज में नजर आते भूना में कबाड़ की दुकान पर हमला करते बदमाश।
भूना। टोहाना रोड पर बुधवार दोपहर को कबाड़ी की दुकान पर दिनदहाड़े आठ नकाबपोश बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया और दस हजार से अधिक की नकदी लूट कर ले गए। हमले में घायल दुकानदार पूर्णचंद व उसके बेटे सोनू को चोटें आई हैं। परिजनों व आसपास के दुकानदारों ने उन्हें सीएससी केंद्र में दाखिल करवाया। हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा दुकानदार पर हमले के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

घायल दुकानदार पूर्णचंद कबाड़ी ने बताया कि 16 मई को तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल रेहड़ी में एक वाशिंग मशीन बेचने के लिए लेकर आए थे। मशीन नई थी और चोरी की होने की आशंका के चलते उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। मगर उपरोक्त लोग नई वाशिंग मशीन को उनकी दुकान के पास ही तोड़फोड़ करके कहीं ओर ले गए। उन्होंने जाते समय धमकी दी थी कि इसका अंजाम गंभीर होगा।
विज्ञापन

बच्ची गैंग से जुड़े हुए हैं हमलावर
घायल पूर्णचंद ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर को आठ बदमाश हाथों में लाठी डंडे लेकर सरेआम आए, जिनमें कुछ नकाबपोश थे। हमलावरों ने आते ही उनके बेटे सोनू को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया और ईंट बरसाते रहे। जब वह दौड़ कर अपने बेटे को बचाने पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, हमले के दौरान नकाबपोश बदमाश उनके कैश काउंटर से दस हजार से अधिक की राशि लूट ले गए। उन्होंने बताया कि 16 मई को ही बच्ची गैंग का सरगना जेल से छूट कर आया है, जिसने आते ही शहर में दहशतगर्दी का माहौल पैदा करने की कोशिश के इरादे से उन पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बुधवार दोपहर को टोहाना रोड पर कबाड़ी की दुकान पर कुछ नकाबपोश युवकों ने हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कबाड़ी के बयान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करके तलाश कर रही है।
-अनूप कुमार, एसएचओ, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed