फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman hanged herself, case registered against in-laws

Fatehabad News: विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान, ससुरालजनों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself, case registered against in-laws
कुलां। गांव कुलां में एक विवाहिता ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित किया कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली हैं। इस मामले में पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब के तलवंडी निवासी सुलेखा की शादी लगभग छह वर्ष पहले कुलां निवासी सुनील उर्फ सन्नी से की गई थी। शनिवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका सुलेखा की बहन रीना का आरोप हैं कि उसकी बहन के ससुराल जनों द्वारा काफी समय से उसे तंग किया जा रहा था। रीना का आरोप है कि घरेलू कलह से तंग आकर ही उसकी बहन ने जान दे दी है। टोहाना सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के स्वजनों के बयान दर्ज कर उसके पति सुनील उर्फ सन्नी, ससुर धर्मपाल और देवर अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed