फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused

Fatehabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आरोप ससुरालियों पर

Mon, 17 Mar 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused
रतिया गांव में जांच करने के लिए पहुंचे पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम : संवाद
रतिया। गांव अलीकां में रविवार देर रात्रि संदिग्धों परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में पंजाब से पहुंचे मृतका के परिजनों व अन्य रिश्तेदारों ने मृतक के पति सहित अन्य ससुरालजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद सूचना मिलने पर रतिया सदर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम के इंचार्ज जोगिंदर सिंह गांव में घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन


महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयानों में भाई गुरप्रीत व परिजनों ने बताया कि गांव दल्लेवाला जिला मानसा निवासी दर्शन चंद की बेटी रचना की शादी लगभग 13 वर्ष पहले गांव अलीकां निवासी नानक चंद के बेटे सचिन उर्फ राजू के साथ हुई थी।
विज्ञापन


सचिन उर्फ राजू की गांव में किरयाना की दुकान है। परिजनों ने आरोप लगाया की शादी के बाद इस दंपति को एक लड़का व एक लड़की भी हुए, लेकिन पति व इसके ससुरालजन रचना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति सचिन कर ओर से बार-बार ससुरालजनों से दहेज की मांग की जाती थी और वह कई बार उसकी डिमांड पूरी भी कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी पति ने अपने जन्मदिन पर तीन तोले सोना और 10 हजार की डिमांड की थी। इस पर वह सचिन को तीन तोले सोना देकर गए थे और 10 हजार रुपये गूगल पे में भी डाले थे, लेकिन इसके बाद भी उसकी डिमांड खत्म नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार शाम उनके पास रचना के ससुराल से फोन आया की रचना को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई है।

इसके बाद सभी रिश्तेदार गांव अलीकां में आ गए थे और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब रचना को नहलाया जा रहा था तो उन्होंने देखा कि उसके गर्दन व शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे उन्हें आशंका हुई कि रचना की उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या की है।


परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही रतिया सदर थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सीन ऑफ क्राइम के इंचार्ज जोगिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर पति सचिन, देवर रिंकु, सास संतोष रानी, ससुर नानक चंद, ननद आरती व ज्योति और ग्रामीण रोहित सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed