फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman commits suicide by setting fire

विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या

Tue, 24 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by setting fire
गांव भिरड़ाना में युवती द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल के लोग तंग कर रहे थे। इसके चलते उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में सदर पुलिस ने मृतक विवाहिता कविता की मां हिसार के गांव नंगथला निवासी शीला देवी की शिकायत पर आरोपी गांव भिरड़ाना निवासी वीरेंद्र, जीत राम, सुमित्रा, रवींद्र, हीना तथा प्रीतम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शीला देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी कविता की शादी गांव भिरड़ाना निवासी वीरेंद्र के साथ 2016 में हुई थी। शादी के बाद कविता ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल के लोग उसे तंग करने लगे। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी तंग करते रहे। 25 अक्तूबर को कविता ने ससुरालियों से तंग आकर खुद को आग लगा ली। जिसे वह करीब 90 फीसदी झुलस गई। उपचार के दौरान उसने 11 नवंबर को दम तोड़ दिया। मामले को लेकर कई दिनों तक शिकायत लेकर घूमते रहे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अब इस मामले में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर पहले डीएसपी जांच कर रहे थे, जांच के बाद अब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। - प्रहलाद सिंह, एसएचओ, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed