फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman accused brother-in-law and sister-in-law's son of rape

Fatehabad News: विवाहिता ने देवर और ननद के बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman accused brother-in-law and sister-in-law's son of rape
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला ने अपने देवर व ननद के बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से पति की मिलीभगत से देवर और ननद के बेटे द्वारा शारीरिक शोषण किया जा रहा है। सदर फतेहाबाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति, देवर, ननद के बेटे के अलावा सास समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह हिसार क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और उसकी शादी 2007 में फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के बाद उसका पति व देवर उसे तंग करने लगे। आरोप है कि देवर उसकी मर्जी के बिना बार-बार उससे गलत काम करता रहा और उसकी ननद का बेटा भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब उसके पति के इशारे पर ही हुआ। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed