फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Markets closed, movement of people continues, complete lockdown from today

बाजार रहे बंद, लोगों की आवाजाही जारी, आज से संपूर्ण लॉकडाउन

Sun, 02 May 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Markets closed, movement of people continues, complete lockdown from today
सप्ताहांक लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। मेडिकल शॉप के अलावा तमाम दुकानें बंद रहीं। हालांकि लॉकडाउन के बीच भी लोगों की आवाजाही जारी रही। सड़कों पर गाड़ियों व दुपहिया वाहनों का इधर-उधर जाना दिन भर जारी रहा। चूंकि काफी लोग आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं, इसलिए पुलिस ने ज्यादा सख्ती करना उचित नहीं माना। रविवार को काफी ढील नजर आई। शहर में कहीं पर पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी। न ही कहीं चेकिंग चल रही थी। गनीमत ये है कि गर्मी का सीजन है और बाजार बंद हैं, इसलिए ज्यादातर लोग खुद ही दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करते हैं। इसलिए ज्यादातर लोगों ने खुद को घरों में लॉकडाउन कर लिया है। सोमवार से एक सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में लोगों के सामने राशन व खाने पीने के अन्य सामान का संकट पैदा होने की आशंका है। क्योंकि अभी तक प्रशासन ने दुकानें खोलने संबंधी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है।
विज्ञापन

लाइव रिपोर्ट : कहां क्या रही स्थिति
12: 00 बजे
जवाहर चौक में दो पुलिस कर्मचारी बैठे हैं। तमाम दुकानें बंद हैं। वहां से लोग पैदल व दुपहिया वाहनों से आ जा रहे हैं। मगर किसी से कोई पूछताछ नहीं, कोई रोक टोक नहीं है।
विज्ञापन

12:40 बजे
थाना रोड पर सभी दुकानें बंद हैं। वहां पुलिस पीसीआर गुजरती है। पीसीआर सायरन बजाती हुई बाजार में से होकर थाने में प्रवेश कर जाती है। दो-चार बाइक भी वहां से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12:50 बजे
बस स्टैंड चौकी पर नाका लगा हुआ है। मगर नाके पर कोई पुलिस कर्मचारी नहीं है। आसपास की तमाम दुकानें बंद हैं। दुपहिया वाहन व गाड़ियों में लोग आ जा रहे हैं। कहीं कोई चेकिंग नहीं चल रही।
1:00 बजे
भूना रोड पर सेक्टर तीन के पास दो बेरिकेड्स रखे हुए हैं। वहां से लोग आ जा रहे हैं। मगर कोई पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं है।
इसलिए नहीं रोक रही पुलिस
ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई ने बताया कि मंडियों में किसानों का गेहूं पड़ा है। अस्पतालों में भी लोगों का आना जाना लगा हुआ है। काफी लोग बिजली आपूर्ति, दूध डेयरी, मीडिया, दमकल, स्वास्थ्य सुविधाओं व सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। इसलिए अचानक ज्यादा सख्ती करना ठीक नहीं है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

आज से बढ़ सकती है परेशानी
सोमवार से आमजन की परेशानी बढ़ सकती है। वीकेंड लॉकडाउन में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रखने के आदेश थे। यहां तक कि सब्जी व किराना की दुकानें भी खोलने की अनुमति नहीं थी। अब प्रदेश सरकार ने 3 मई से संपूर्ण लॉक डाउन की ऐलान कर दिया है। सरकार ने अभी तक किराना व सब्जी आदि की दुकानों को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। ऐसे में गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने खाने पीने की वस्तुओं को लेकर संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed