{"_id":"63484d4c4577ad47a15b5acc","slug":"markets-blocked-ahead-of-diwali-fatehabad-news-hsr644541847","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले ही बाजारों में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले ही बाजारों में जाम
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड पर लगा जाम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है और बाजार में खरीदारी बढ़नी शुरू हो चुकी है। लेकिन प्रशासन अब तक ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की अब तक प्लानिंग नहीं बना पाया है। दिवाली से पहले ही बाजारों में जाम लगने शुरू हो गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार में बैरिकेड्स लगाकर न तो बड़े वाहन रोके हैं और न ही गश्त बढ़ाई है। हालात ये है कि शहर के थाना रोड से लेकर जवाहर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं।
बता दें कि शाम के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। थाना रोड से जवाहर चौक तक पहले ही वाहनों की लंबी कतारें होने के बाद चार मरला कॉलोनी, सन्यास आश्रम रोड से वाहनों की इस रोड पर एंट्री के बाद दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है। ट्रैफिक पुलिस ने करवा चौथ त्योहार से पहले यातायात व्यवस्था बनाने का दावा जरूर किया था लेकिन कोई प्लानिंग नहीं बनाई गई है। इसके अलावा न ही नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने को लेकर कदम उठाया है। शहर के थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, डीएसपी रोड, भीमां बस्ती रोड पर जाम की स्थिति रहती है। यहां पर ही बर्तनों की दुकानें, ज्वेलरी दुकानें, रेडिमेड कपड़ों की दुकानें व जनरल स्टोर है। मुख्य तौर पर दिवाली के दौरान लोग यहां ही खरीदारी के लिए आते हैं।
शहर में दुकानदारों का अतिक्रमण भी बढ़ा, पार्किंग के बाहर भी लगी स्टालें
शहर में पीली पट्टी लगाने के बावजूद अतिक्रमण कम नहीं हो रहा है। दुकानदार पीली पट्टी के बाहर तक वाहन खड़े करवा रहे है। ये ही नही दुकानों के बाहर भी तीन से चार फुट तक सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। मल्टीपर्पस पार्किंग के बाहर भी स्टालें लग रही है। पिछले दिनों पार्किंग का उपप्रधान सविता टुटेजा व अन्य पार्षदों ने निरीक्षण किया था और यहां पर कई अनियमितताएं मिली थी। लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं दुकानदार
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है जो कि दिवाली तक रहेगा। शहर में बड़े वाहनों की एंट्री से जाम की स्थिति हो जाती है। शाम को खासकर जाम लगता है। प्रशासन को चाहिए कि बड़े वाहनों की एंट्री बंद की जाए।
-तुषार, दुकानदार
शहर में कई दुकानदार ऐसे है जो बाहर काफी दूरी तक सामान रख लेते हैं और इससे आगे की दुकान छिप जाती है। प्रशासन से मांग है कि दुकान से बाहर सामान रखने को लेकर भी जगह निर्धारित की जाए।
-रवि, दुकानदार
शाम के समय पुलिस प्रशासन शहर में गश्त बढ़ाए और गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। गलत पार्किंग से जाम लगता है और इस कारण ग्राहक को जिस दुकान पर जाना है वह वहां नहीं पहुंच पाता है।
-बंटी, दुकानदार
त्योहार पर काम की उम्मीद है और लोग खरीददारी के लिए भी आ रहे हैं। लेकिन शहर में ट्रैफिक को लेकर व्यवस्था नहीं की गई है। पार्किंग होने के बावजूद वहां पर वाहन खड़े नहीं करवाए जा रहे है। बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाया जाए।
-दीपक, दुकानदार
कोट
शहर में जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी और बैरिकेड्स लगाकर बड़े वाहनों की एंट्री बंद की जाएगी।
-राज महेंद्र, ट्रैफिक थाना प्रभारी