{"_id":"6aee06581ce122a5c200be70","slug":"markets-aglow-with-the-radiance-of-shopping-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-164271-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खरीदारी की चमक से जगमगाए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खरीदारी की चमक से जगमगाए बाजार
Fri, 06 Nov 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
शहर के थाना रोड पर बर्तनों की की खरीदारी करते है ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़े, सजावटी वस्तुओं से लेकर वाहनों तक की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों के अनुसार जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
त्योहार पर ग्राहकों के उत्साह से बाजारों में रौनक बनी रही और दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। शहर के चार मरला कॉलोनी, थाना रोड, जवाहर चौक, पुरानी सब्जी मंडी, अग्रसेन चौक और तुलसीदास चौक सहित प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को पहले से ही आकर्षक ढंग से सजाया हुआ था।
बाजारों में परिवारों के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने जरूरत और पसंद के अनुसार सामान खरीदा। बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर विशेष रौनक रही। कपड़ों और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। वाहनों की खरीदारी में भी लोगों ने रुचि दिखाई।
विज्ञापन
बर्तन बाजार में स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों की मांग रही। फैंसी थाली सेट, डिनर सेट, कड़ाही, गिलास, कटोरी और पूजा के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। दुकानदारों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए गिफ्ट पैक भी तैयार किए थे। बर्तन कारोबारी तरुण तनेजा ने बताया कि इस बार ग्राहक पारंपरिक बर्तनों के साथ डिजाइनर और फैंसी बर्तन भी पसंद कर रहे हैं। बाजार में 500 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के डिनर और थाली सेट उपलब्ध हैं। ग्राहकों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी की।
-- -- -- -- -- -
बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रहा बंद
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए थाना रोड और धर्मशाला रोड पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई। धनतेरस पर हुई अच्छी बिक्री से कारोबारियों को दिवाली पर भी बाजार में खरीदारी का उत्साह बने रहने की उम्मीद है।
--
सिक्कों, बर्तन और चांदी के नोट की हुई सबसे ज्यादा खरीद
बाजार में सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्कों, बर्तनों और अन्य वस्तुओं की भी मांग रही। सर्राफा बाजार से जुड़े कारोबारी विशाल असीजा, हर्ष कुमार, मनविंद्र, आकाश आदि ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ता है। दिवाली के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना के चलते भी ग्राहक खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। चांदी के दामों लगातार हुई गिरावट के बाद लोग इसे खरीद रहे हैं।
-- -
हल्के वजन के आभूषण की रही मांग
सराफा बाजार में भी खरीदारों की अच्छी भीड़ रही। सोने के हल्के वजन वाले हार, झुमके, चेन, अंगूठी और कंगन के नए डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित करते रहे। वहीं, चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया और पूजा के बर्तनों की भी मांग रही। सराफा कारोबारी नवीश सचदेवा ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में छूट और उपहार दिए जा रहे हैं। पुराने सोने की शुद्धता जांचने के साथ ईएमआई पर खरीदारी की सुविधा भी दी जा रही है। कारोबारी राहुल के मुताबिक कई ग्राहकों ने भीड़ से बचने के लिए पहले ही आभूषणों की बुकिंग करवा ली थी।
--
बिजली उपकरणों की मांग में आई तेजी
इलेक्ट्रॉनिक्स और गारमेंट्स बाजार में भी खरीदारी का जोर रहा। लोगों ने घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मोबाइल और अन्य सामान के साथ त्योहार के लिए कपड़े खरीदे। सजावटी सामान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। घरों को सजाने के लिए आकर्षक लाइटें, झालर, दीपक और अन्य सजावटी वस्तुओं की मांग रही। बर्तन कारोबारी तरुण तनेजा, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी साहिल कुमार, गारमेंट्स कारोबारी विनोद अरोड़ा और सजावटी सामान विक्रेता पवन नारंग ने धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद जताई।
-- -- -- -- --
दिवाली पर बाजार में हर सेगमेंट में अच्छी बिक्री रही है। पूरे जिले में लगभग 50 करोड़ रुपये तक के व्यापार का अनुमान है। लोगों में जरूरत के सामान की खरीदारी की काफी मांग रही। कपड़ा, सराफा, ऑटो सेक्टर, बर्तन बाजार, गिफ्ट, फूलों, मिठाइयां हर तरह के सामान की काफी मांग रही।
- अशोक नारंग, व्यापार मंडल का अध्यक्ष