फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Marketing Board is making arrangements to avoid rain water on the route through which CM will come.

Fatehabad News: जिस रास्ते से आएंगे सीएम, वहां बारिश के पानी से बचने के प्रबंध करवा रहा मार्केटिंग बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Marketing Board is making arrangements to avoid rain water on the route through which CM will come.
सुबह विधायक दुड़ाराम रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे तो गेट पर पानी भरा मिला।
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित 25 जुलाई की रैली को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। सड़कों की दशा को सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिस रास्ते से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी के शेड के नीचे रैली स्थल पर आएंगे, वहां मार्केटिंग बोर्ड बारिश के पानी से बचाव के प्रबंध करवाने में जुटा है। शुक्रवार को विधायक दुड़ाराम ने डीसी राहुल नरवाल, एसपी आस्था मोदी व अन्य अधिकारियों के साथ रैली स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधायक को गेट पर ही पानी भरा हुआ मिला। एसपी व डीसी को भी श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला की तरफ के रास्ते से आना पड़ा। विधायक ने गेट पर चल रहे काम को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए। इस पर एक्सईएन ने दावा किया कि अगले दो दिन में तेजी से काम पूरा करवा देंगे। गौरतलब है कि 25 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व अन्य वरिष्ठ नेता फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की रैली पुरानी अनाज मंडी के शेड के नीचे संबोधित करेंगे। इस रैली के संयोजक विधायक दुड़ाराम हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद में मुख्यमंत्री की होगी पहली रैली
मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार फतेहाबाद हलके में रैली में आएंगे। इस रैली के जरिये फतेहाबाद हलके में विधानसभा चुनाव का आगाज किया जाएगा। रैली में मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को चुनावों को लेकर निर्देश देकर जाएंगे। रैली में भीड़ जुटाकर विधायक दुड़ाराम भी अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेंगे। सिरसा के भाजपा नेता गोबिंद कांडा की सक्रियता फतेहाबाद हलके में बढ़ने के बाद से विधायक दुड़ाराम की मुश्किलें बढ़ी हुई है। इस रैली में गोबिंद कांडा की उपस्थिति रहेगी या नहीं इस भी देखना लोगों के लिए दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष ने भाजपा टीम की लगाई ड्यूटियां
उधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में विशेष बैठक हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व विधायक दुड़ाराम भी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने भाजपा टीम की ड्यूटियां लगाते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को सुबह 10 बजे अनाज मंडी शेड के नीचे रैली होगी। रैली में मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने अपनी टीम से आह्वान किया कि पूरी निष्ठा, मेहनत व लगन के साथ अपनी-अपनी ड्यूटियां निभाते हुए इस रैली को सफल बनाना है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण जोड़ा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, विजय गोयल, जगदीश शर्मा, सोशल मीडिया के प्रदेश सहप्रमुख मनजीत गोस्वामी, शहरी मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा, जिला सचिव सविता टुटेजा, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीप मोंगा, मंडल महामंत्री निलांशी शर्मा, पर्यावरण संयोजक सुभाष चंदौरा, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोट
पुरानी अनाज मंडी के गेट के पास बारिश के पानी को रोकने के लिए ब्रेकर बना रहे हैं। यह काम अगले दो दिन में निपट जाएगा। मुख्यमंत्री की रैली से पहले ब्रेकर बनाने और इंटरलॉकिंग बिछाने का काम पूरा हो जाएगा।


-आनंद कुमार, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड
कोट

25 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पुरानी अनाज मंडी के शेड के नीचे रैली को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पूरे हलके के कार्यकर्ताओं व लोगों में रैली को लेकर उत्साह है।
दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed