फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Market prices surge due to reduced vegetable arrivals; onions and cauliflower at

Fatehabad News: सब्जियों की आवक कम होने से बाजार में आई तेजी, प्याज-फूलगोभी 60 रुपये किलो

Thu, 10 Sep 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 10 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Market prices surge due to reduced vegetable arrivals; onions and cauliflower at
शहर की ​शिवालय मार्केट से स​ब्जियों की खरीद करते लोग। संवाद
फतेहाबाद। सब्जियों की मंडियों में आवक कम होने का असर अब सीधे आम आदमी की रसोई पर दिखाई देने लगा है। पिछले 10 दिनों में सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की तेजी आई है। प्याज और फूलगोभी के भाव बढ़कर करीब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अचानक बढ़े दामों ने गृहिणियों का रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

इन दिनाें खेतों में नई सब्जी की बिजाई का समय चल रहा है। ऐसे में सब्जी मंडी में स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक कम होने के कारण मांग और आपूर्ति में अंतर बढ़ गया है। इसका सीधा असर थोक और खुदरा बाजार के भाव पर पड़ा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार मंडियों में पहले की अपेक्षा कम मात्रा में सब्जियां पहुंच रही हैं, जबकि बाजार में मांग बनी हुई है। इसी वजह से लगभग सभी प्रमुख सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

--------
प्याज और फूलगोभी ने बढ़ाई परेशानी
प्याज और फूलगोभी के भाव 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। वहीं अन्य सब्जियों के दामों में भी 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं गाजर और अदरक के भाव 80 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गए हैं। घर में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के महंगे होने से परिवारों को अब खरीदारी में मात्रा कम करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सब्जी-पहले भाव-अब भाव (भाव प्रति किलो में)
गोभी-40-60
करेला-30-50
प्याज-40-60
तौरी-30-50
घीया-30-60
टिंडा-40-60
पेठा-25-35
बैंगन-25-40
ककड़ी-15-30
मूली-20-40
पालक-30-50
टमाटर-30-45
हरिमिर्च-100-120
भिंडी-30-50
अरबी-30-45
-------
रसोई का बजट हुआ प्रभावित
सब्जियों के लगातार बढ़ते भाव का असर घरेलू बजट पर साफ दिखाई दे रहा है। गृहिणी रीटा, सपना, कविता और प्रियंका ने बताया कि पहले जहां सप्ताह भर की सब्जियां एक तय बजट में आ जाती थीं वहीं अब उसी बजट में कम मात्रा में खरीदारी करनी पड़ रही है। सब्जी विक्रेताओं को उम्मीद है कि आवक सामान्य होने पर कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि फिलहाल बाजार में तेजी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed