{"_id":"68daca8d47b68aeb6609a03f","slug":"market-closed-in-protest-against-anti-encroachment-drive-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141245-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में बंद रहा बाजार
Mon, 29 Sep 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में बाजार बंद के दौरान धरनारत व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता। संवाद
टोहाना/फतेहाबाद। नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद रखकर अपनी आवाज बुलंद की। व्यापारियों ने लक्कड़ मार्केट चौक पर धरना देकर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों को समर्थन देने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग भी टोहाना पहुंचे।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान मनु सिंगला, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन , होटल एसोसिएशन, हरियाणा सीनियर सिटीजन परिषद और नगर परिष चेयरमैन व पार्षदों के अलावा कांग्रेस व इनेलो के पदाधिाकरियों ने भी बंद का समर्थन देते हुए प्रशासन के रवैये की कड़ी निंदा की।
नगर परिषद की कार्रवाई के विरोध में सोमवार सुबह ही दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर लक्कड़ मार्केट में एकत्रित होने लग गए थे। यहां धरना देकर व्यापारियों ने प्रशासन को जमकर कोसा। गर्ग के नेतृत्व में प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तथा काले झंडे लहराते हुए लक्कड़ मार्केट से घंटाघर चौक होते हुए शहर थाना में पहुंचे। यहां व्यापारी नेताओं ने कहा कि जब तक दुकानदार एकजुट नहीं होंगे तब तक अधिकारी यूं ही शोषण करेंगे इसलिए दुकानदारों को एकजुट होकर अपनी एकता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि अभी तो नप ने शेड तोड़ने की कार्रवाई की है, इसके बाद वह दुकानों के बाहर किए गए निर्माण को तोड़ेंगे इसलिए दुकानदारों को अपनी आवाज बुलंद तरीके से उठानी होगी।
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के पास तैनात रही पुलिस
सोमवार को व्यापारियाें के प्रदर्शन के चलते टोहाना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। पुलिस विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर के बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारी कहीं नगर परिषद कार्यालय की ओर रुखना कर लें इसके चलते नगर परिषद कार्यालय के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया था।
दिवाली तक राहत के बावजूद तोड़े थे रैंप
व्यापारियों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि जब बकायदा बैठक करके व्यापारियों और नगर परिषद प्रशासन के बीच सहमति हो गई थी कि दीवाली तक व्यापारियों को तंग नहीं किया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद दो दिन पहले अचानक ही नप प्रशासन ने सुबह ही बुलडोजर से दुकानों के रैंप और बोर्ड उखाड़ दिए। व्यापारियों के विरोध के बीच पहुंचे नप अध्यक्ष नरेश बंसल और पार्षदों ने भी नप प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताते हुए व्यापारियाें को अपना समर्थन दिया था।
ये रहे उपस्थित
सोमवार को व्यापारियों के बाजार बंद के दौरान व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, मनु सिंगला, रमेश गोयल, हरपाल बुढानिया, इनेलो से हरि सिंह डांगरा, प्रेम कन्हड़ी, डाॅ. शिव सचदेवा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं दुकानदार एवं सब्जी एवं फ्रूट विक्रेता शामिल रहे।