{"_id":"64cd3600f84f159ef70d2d86","slug":"map-of-village-mehuwalas-railway-halt-will-be-made-in-bikaner-will-be-reconstructed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-3206-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव मेहूवाला के रेलवे हाल्ट का बीकानेर में बनेगा नक्शा, होगा पुर्ननिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव मेहूवाला के रेलवे हाल्ट का बीकानेर में बनेगा नक्शा, होगा पुर्ननिर्माण
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू खंड के गांव मेहूवाला में बने रेलवे हाल्ट की जर्जर हालात को अब रेलवे प्रशासन द्वारा सुधारा जाएगा। सिरसा रेलवे के एडीईएन आनंद स्वरूप जूनियर इंजीनियर को साथ लेकर मेहूवाला पहुंचे। उन्होंने जर्जर भवन का जायजा लिया और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल के बीकानेर स्थिति कार्यालय में मेहूवाला हाल्ट की जर्जर स्थिति की जानकारी भेजी जाएगी। वहां मेहूवाला हाल्ट का नए सिरे से नक्शा तैयार किया जाएगा। नक्शे के आधार पर बजट को मंजूरी मिलेगी। उसके बाद हाल्ट का पुर्ननिर्माण करवाया जाएगा। गौरतलब है कि गांव मेहूवाला में 20 साल से भी पुराना रेलवे का भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के दिनों में यहां पानी टिकट घर तक पहुंच जाता है। इस कारण यात्रियों से लेकर रेलवे कर्मचारियों तक को परेशानी झेलनी पड़ती है। अमर उजाला में 3 अगस्त के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लिया।
कोट
उच्च अधिकारियों ने मेहूवाला हाल्ट का दौरा कर जायजा लिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मेहूवाला हाल्ट की जर्जर स्थिति का सुधार किया जाएगा। रेलवे बीकानेर मंडल को जानकारी भेजेंगे। वहां हाल्ट का नक्शा बनाया जाएगा। उसके बाद बजट मंजूर होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-सतीश शर्मा, टिकट बाबू, मेहूवाला हाल्ट
विज्ञापन
कोट
उच्च अधिकारियों ने मेहूवाला हाल्ट का दौरा कर जायजा लिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मेहूवाला हाल्ट की जर्जर स्थिति का सुधार किया जाएगा। रेलवे बीकानेर मंडल को जानकारी भेजेंगे। वहां हाल्ट का नक्शा बनाया जाएगा। उसके बाद बजट मंजूर होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-सतीश शर्मा, टिकट बाबू, मेहूवाला हाल्ट