फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Many trains were cancelled due to fog and many arrived late by 10 hours

Fatehabad News: धुंध से कई ट्रेनें हुईं रद्द तो कई पहुंची 10 घंटे तक देरी से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Many trains were cancelled due to fog and many arrived late by 10 hours
गांव मेहूवाला से बनमंदोरी सड़क पर छाई धुंध से गुजरता ट्रैक्टर चालक। 
फतेहाबाद। जिले में मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी धुंध छाई रही। इस दौरान अलसुबह से 10 बजे तक रही धुंध के कारण दृश्यता मात्र 15 मीटर तक दर्ज की गई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। धुंध छाने से कई ट्रेनें रद्द हुईं तो कई 10 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण सुबह 10 बजे धुंध छंट गई। इसके बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकी। धूप निकालने के बाद ही लोग घरों से निकल पाए। दोपहर के समय बाजारों और पार्कों में रौनक रही। वहीं लोग घर के बाहर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन


धुंध से ट्रेनें हुईं प्रभावित

धुंध के कारण दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लुधियाना-चुरू, जाखल-दिल्ली, सरबत दा भला एक्सप्रेस, पंजाब-दिल्ली, दिल्ली-जाखल पेसेंजर, लुधियाना-हिसार, लुधियाना-जाखल आदि ट्रेनें रद्द हो गईं। इंदौर से उधमपुर एक घंटे से देरी से पहुंची। बठिंडा-हिसार ट्रेन भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर 40 मिनट देरी से पहुंची। फरक्का एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, अवध आसाम सवा दो घंटे, पंजाब मेल एक घंटा देरी से और पातालकोट एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से पहुंची। इससे जिले के जाखल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं धुंध के कारण लंबे रूट की बसें 2 घंटे तक देरी से पहुंची तो यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------------
मौसम में आए बदलाव से बुधवार रात्रि से आंशिक बादलवाही रहेगी। वीरवार और शुक्रवार को धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं 18 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इससे कहीं-कहीं बारिश के आसार बने रहे हैं। लेकिन इसके बाद 20 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। 21 जनवरी से फिर से जिले में अच्छी बारिश के आसार हैं।

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article