फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man gets 20 years in jail for raping minor

Fatehabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Man gets 20 years in jail for raping minor
फतेहाबाद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट केे स्पेशल जज बलवंत सिंह की अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने व उससे दुष्कर्म केे दोषी को 20 साल की कैद व 25,500 रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

इस मामले में जाखल पुलिस ने 13 मई 2022 को नाबालिग के दादा की शिकायत पर संदीप कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा छह, बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने, दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केेस दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में लड़की के दादा ने बताया था कि उसकेे बेटे का देहांत हो गया था और उसकी 16 साल की पोती उसकेे साथ रहती थी। वह जाखल के एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग लेे रही थी। 12 मई 2022 को वह घर नहीं लौटी। इसके बाद उसने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने 16 मई 2022 को लड़की को जाखल रेलवे स्टेशन सेे बरामद कर लिया था। इसके बाद लड़की ने अपने बयानों में बताया कि उनके ही गांव का युवक संदीप 27 जनवरी 2022 को उनके घर में घुस आया था और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद 12 मई को वह उसे धमकाकर अपने साथ पंजाब के नाभा में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। जब वह घर जाने के लिए रोने लगी तो दोषी ने उसे ट्रेन में जाखल के लिए बैठा दिया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद दोषी संदीप को 20 साल की कैद व 25,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed